---विज्ञापन---

खेल angle-right

कमाल लाजवाब डेब्यू! मानव सुथार के लिए पहला मैच बना यादगार, बने 25 साल में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारत के 23 साल के युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने डेब्यू किया है. उनके लिए ये डेब्यू मैच काफी यादगार रहा. पहले ही मैच में उन्होंने गेंद के साथ-साथ बल्ले से हर किसी को प्रभावित किया. इसी के साथ वो एक अद्भुत कारनामा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

---विज्ञापन---

IND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 564 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद गेंदबाजी में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की लाइन लेंथ दिखाते हुए सस्ते में अफगानी बल्लेबाजों को आउट करना शुरू कर दिया. इस मैच में टीम इंडिया के लिए मानव सुथार ने डेब्यू किया है. घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन को देखते हुए उनको टीम इंडिया में डेब्यू का मौका मिल पाया है. सुथार के लिए ये मुकाबला यादगार बन गया है और उन्होंने एक ऐसा कीर्तिमान हासिल कर लिया है जो कि बीते 25 सालों के इतिहास में कोई भी भारतीय क्रिकेटर नहीं कर पाया था.

ये भी पढ़िए- 5 चौके, 4 छक्के… कप्तानी मिलते ही श्रेयस अय्यर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, सूर्यकुमार यादव की टीम को दी पटखनी

---विज्ञापन---

पहले ही ओवर में हासिल किया विकेट

मानव सुथार को शुभमन गिल ने अफगानिस्तान की बल्लेबाजी के छठे ओवर में गेंदबाजी करने का मौका दिया. 23 साल के युवा ऑलराउंडर ने अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर विकेट हासिल कर इतिहास रच दिया. उन्होंने अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज अब्दुल मलिक का विकेट चटकाया. स्वीप मारने के चक्कर में अब्दुल मोहम्मद सिराज को कैच थमा बैठे. इसी के साथ बीते 25 साल में मानव सुथार भारत के लिए टेस्ट करियर के पहले ही ओवर में विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए. यहां देखें पहले ही मैच में विकेट हासिल करने वाले भरातीय खिलाड़ी…

खिलाड़ीविपक्षी टीमवर्ष
मोंटू बनर्जीवेस्टइंडीज1948
मनोहर हार्डिकरवेस्टइंडीज1958
वामन कुमारपाकिस्तान1961
चेतन शर्मापाकिस्तान1984
डब्ल्यू. वी. रमनवेस्टइंडीज1988
निलेश कुलकर्णीश्रीलंका1997
टीनू योहाननइंग्लैंड2001
मानव सुथारअफगानिस्तान2026

बल्ले से भी किया शानदार प्रदर्शन

मानव सुथार ने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया है. अफगानिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट मैच के लिए कुछ और खिलाड़ियों को पहली बार स्क्वाड में शामिल किया गया था लेकिन केवल वो ही डेब्यू कर पाए. उन्होंने इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान 41 गेंदों का सामना किया और 28 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 2 चौके तो वहीं 2 छक्के निकले. खबर लिखे जाने तक उन्होंने 7 ओवर की गेंदबाजी की है जिसमें से 4 ओवर उन्होंने मेडन फेंके हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- शुभमन गिल को इस वजह से नहीं मिली टी20 टीम इंडिया की कप्तानी, भारतीय दिग्गज ने कर दिया खुलासा

First published on: Jun 07, 2026 04:31 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola