Straight Drive or Upper cut: आपका फेवरेट शॉट कौन सा है? सचिन तेंदुलकर ने दिया ये जवाब
Edited By Bhoopendra Rai

What is Sachin Tendulkar Favorite Shot know right answer
Edited By Bhoopendra Rai

What is Sachin Tendulkar Favorite Shot know right answer
Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 34,357 रन बनाए हैं। जब भी ये दिग्गज मैदान पर उतरता तो एक से बढ़कर एक शॉट लगाता था। सचिन के शॉट पर फैंस झूम उठते थे। उनकी बल्लेबाजी का अंदाज देखते ही बनता था। फैंस आमतौर पर मानते हैं कि सचिन स्ट्रेट ड्राइव सबसे बेहतरीन लगाते थे, लेकिन सचिन का फेवरेट शॉट कोई दूसरा था, इस बात का खुलासा खुद सचिन तेंदुलकर ने किया है।
दरअसल, 21 अप्रैल को सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर से ब्लू टिक हटते ही #AskSachin हैशटैग के साथ एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस ने कहा कि जो सवाल पूछना चाहें पूछ सकते हैं। इसके बाद उनके फैन्स ने सवालों को बारिश कर दी। इन सवालों पर सचिन ने भी अपने फैन्स को निराश नहीं किया और उनके सवालों के जवाब दिए।
Possibly this Upper Cut- the one I played against @BrettLee_58 in Perth! https://t.co/HC4pHF5dcj
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 21, 2023
ट्विटर पर सवाल और जबाव के इस सेशन के दौरान एक फैंस ने उनसे पूछा कि क्रिकेट में आपका फेवरेट शॉट कौन सा है? इस पर सचिन ने चौंकाने वाले जवाब दिया। इस सवाल के जरिए सचिन के सामने स्ट्रेट ड्राइव और अपर कट का ऑप्शन रखा गया था, जिसमें उन्होंने अपर कट को चुना और ये काफी हैरान करने वाला था।
दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच के दौरान तेज गेंदबाज ब्रेट ली की गेंद पर जो अपर कट लगाया था उसे शायद ही क्रिकेट फैंस कभी भूल सकते हैं। जबकि हर कोई मानता है कि सचिन स्ट्रेट ड्राइव लगाने में माहिर थे। हालांकि तेंदुलकर मानते हैं कि उन्हें सबसे ज्यादा मजा अपर कट लगाने में आता था और ये उनका फेवरेट शॉट है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: