शिखर धवन फिर हुए 'हर्ट', बड़ी वजह आई सामने; भविष्य के लिए चिंतित 'गब्बर'

Sikhar Dhawan Still Hurt: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बताया कि कब उनको एक बात बुरी लगी और वो काफी हार्ट हुए।

shikhar dhawan still hurt undecided about future not select asian games

शिखर धवन क्यों हुए हर्ट Image Credit: Social Media

विज्ञापन

Sikhar Dhawan Still Hurt: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पिछले काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। जबसे युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम इंडिया में जगह मिली है, तबसे शिखर धवन की मानो टीम से छुट्टी हो गई है। शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन करके टीम में ऐसी जगह बनाई है कि अब टीम मैनेजमेंट चाहकर भी उनको टीम से ड्रॉप नहीं कर सकता है। इसी के चलते आज शिखर धवन टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वहीं अब शिखर धवन एक बात काफी चुभी है जिसके चलते धवन कोफी आहत भी पहुंची है। जिसको शिखर धवन बताया भी किया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए शिखर धवन ने बताया कि मैनें अपने भविष्य के बारे में कुछ नहीं सोचा है। न मैने अभी तक इसको लेकर चयनकर्ताओं से बात की है। मैं एनसीए का बहुत आभारी हूं मैं वहां जाता रहता हूं और अपने समय का आनंद लेता रहता हूं। एशियाई खेलों में भी टीम जगह मिलने को लेकर शिखर धवन ने बताया कि मुझे थोड़ी हैरानी तब हुई थी जब एशियाई खेलों के लिए भी टीम में मेरा नाम नहीं था। लेकिन मैने अब ये स्वीकार कर लिया है कि चयनकर्ताओं की विचार प्रक्रिया अलग है।

Advertisment

साल 2022 में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच

शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 2022 में खेला था। उस वक्त शिखर धवन को बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था। इस दौरे पर शिखर धवन बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। जिसके बाद से उनको टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।

विज्ञापन

इसके बाद टीम में आए शुभमन गिल और ईशान किशन ने ओपनिंग के लिए अपनी दावेदारी ठोकी। इन दोनों खिलाड़ियों ने ओपनिंग करते हुए दोहरे शतक भी लगाए। जिसके बाद से शिखर धवन के टीम में आने के चांस बेहद ही कम हो गए। शिखर अब आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए दिखाई देते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ