IND vs BAN: भारत के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेश को लग सकता है झटका, कप्तान शाकिब के खेलने पर सस्पेंस

शाकिब अल हसन भारत के खिलाफ शिरकत करेंगे या नहीं फिलहाल इसपर सस्पेंस बना हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान वह चोटिल हो गए थे।

Shakib Al Hasan

Shakib Al Hasan (Image Credit- Twitter)

ODI World Cup 2023. बांग्लादेश क्रिकेट टीम का अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को भारतीय टीम के साथ है। अहम मुकाबले में बांग्लादेशी कप्तान शिरकत करेंगे या नहीं इसपर संशय बना हुआ है। शाकिब अल हसन न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें आज स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। बांग्लादेश को भारत के खिलाफ गुरुवार को मुकाबला खेलना है, लेकिन उन्होंने बुधवार को अभ्यास सत्र में गेंदबाजी नहीं की। जिसके बाद उनकी उपलब्धता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

विज्ञापन

बांग्लादेशी कोच चंडिका हथुरुसिंघे ने बुधवार को शाकिब अल हसन के बारे में बातचीत करते हुए बताया, ‘उन्होंने कल (मंगलवार) अच्छी बल्लेबाजी की थी और विकेटों के बीच थोड़ी दौड़ भी लगाई थी। हमने आज उनका स्कैन कराया। परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। फिलहाल वह ठीक हैं. हमने उनसे गेंदबाजी करवाने का प्रयास नहीं किया है। कल सुबह आकलन करने के बाद हम उनपर निर्णय लेंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अगर वह खेलने के लिए तैयार नहीं है, तो हम उन्हें जोखिम में नहीं डालेंगे, लेकिन अगर वह तैयार हैं तो कल उनके खेलने की संभावना है।’

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ चोटिल हो गए थे हसन:

शाकिब अल हसन अपने पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ चोटिल हो गए थे। इस दौरान उनके जांघ में चोट आई थी। मैच के दौरान वह अपनी टीम के लिए तीसरे सर्वोच्च स्कोरर थे। उन्होंने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 51 गेंदों का सामना किया। इस बीच 40 रन बनाने में कामयाब हुए थे। वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्हें एक सफलता हाथ लगी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ