IPL 2026 के बाद भी अर्जुन तेंदुलकर ने इस टूर्नामेंट में दिखाया दम, श्रेयस अय्यर की टीम को बुरी तरह हराया

Mumbai T20 League: मुंबई की फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग शुरू हो चुकी है और इसमें युवा खिलाड़ी जमकर धूम मचा रहे हैं. अर्जुन तेंदुलकर ने इस लीग के पहले ही मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. श्रेयस अय्यर की टीम को उन्होंने चारो खाने चित्त कर दिया.

jacket - 2026-06-03T142346.682

Mumbai T20 League: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल खत्म होने के बाद भी शानदार प्रदर्शन जारी है. मुंबई टी20 लीग में ‘एआरसीएस अंधेरी’ की तरफ से खेलते हुए उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर टीम को जीत दिलाई है. उन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर की टीम मुंबई फाल्कन्स के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया. इसके बाद जब बारी बल्लेबाजी की आई तो उन्होंने बेहतरीन छक्का जड़ टीम को जीत दिलाई. मुंबई फाल्कन्स की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी और 20 ओवरों में टीम ने 126 रन बनाए. इसके बाद एआरसीएस अंधेरी ने महज 14 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली. 

विज्ञापन

अर्जुन तेंदुलकर का दमदार प्रदर्शन

मुंबई टी20 लीग में कल एआरसीएस अंधेरी और मुंबई फाल्कन्स की टीम के बीच मुकाबला देखने को मिला. इस लो स्कोरिंग मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए टीम के लिए 3 ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने बेहद ही किफायती बॉलिंग करते हुए 3 ओवर में एक विकेट हासिल किया. इस दौरान उन्होंने 21 रन दिए. इसके बाद जब बारी बल्लेबाजी की आई तो उन्होंने 2 गेंद खेलते हुए 7 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए वो पारी के अंत में उतरे और उन्होंने छक्का जड़ टीम को जीत दिलाई. अर्जुन तेंदुलकर ने लखनऊ के लिए इस सीजन केवल एक ही मैच खेला था जिसमें उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था.

विज्ञापन

इस मैच में बड़े सितारे हुए फ्लॉप

ये मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला गया. मुंबई फाल्कन्स की टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में थी. मुंबई फाल्कन्स की बल्लेबाजी इस मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रही. कप्तान अय्यर इस मैच में महज सिर्फ 5 रन ही बना पाए. विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे ने अर्धशतक जड़ टीम की पारी को संभालने का प्रयास किया लेकिन टीम 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई. अंधेरी के लिए इस मैच में  कप्तान शिवम दुबे का जलवा देखने को मिला. उन्होंने 3 विकेट हासिल किए. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ