डेविड वॉर्नर के ऊपर से उतर नहीं रहा है 'पुष्पा' का खुमार, अब इस वजह से बटोर रहे हैं सुर्खियां

डेविड वॉर्नर ने अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर नेशनल अवॉर्ड के लिए बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, ‘बधाई हो, शाबाश, अल्लू अर्जुन।’

David Warner Allu Arjun ODI World Cup 2023

David Warner Allu Arjun

विज्ञापन

ODI World Cup 2023. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को कौन नहीं जानता है। वह एक उम्दा क्रिकेटर के साथ-साथ एक हसमुख इंसान भी हैं। मैदान में उन्हें अक्सर फैंस को एंटरटेन करते हुए देखा जाता है। 36 वर्षीय वॉर्नर दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन के बहुत बड़े फैन हैं। उन्हें अक्सर उनकी फिल्मों पर रील बनाते हुए देखा जाता है। कंगारू खिलाड़ी ने ‘पुष्पा’ मूवी पर कई सारे रील्स बनाए हैं। अब जब अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए बेस्ट एक्टर नेशनल का अवॉर्ड मिला है तो वह उन्हें बधाई देने से खुद को रोक नहीं पाए हैं। जिसके बाद वह चर्चा में आ गए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अल्लू अर्जुन को खास अवॉर्ड के लिए बधाई दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अल्लू अर्जुन की पोस्ट को दोबारा साझा करते हुए लिखा है, ‘बधाई हो, शाबाश, अल्लू अर्जुन।’ वॉर्नर का भारतीय संस्कृति के प्रति काफी लगाव है। उनका यह लगाव उनके बातचीत से नजर आता है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ही नहीं उनकी पत्नी और बेटियां भी भारतीय संस्कृति को काफी पसंद करती हैं। उन्हें भारतीय फिल्मों और गानों का अक्सर लुत्फ उठाते हुए देखा जाता है।

विज्ञापन

David Warner Allu Arjun ODI World Cup 2023

वर्ल्ड कप 2023 में व्यस्त हैं वॉर्नर:

विज्ञापन

डेविड वॉर्नर मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं। जारी टूर्नामेंट में वॉर्नर से उनकी टीम को बहुत उम्मीद है, लेकिन वह इन उम्मीदों पर अबतक कुछ खास उतर नहीं पाए हैं। भारत के खिलाफ उन्होंने जरूर 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उसके बाद से वह रन के लिए जूझ रही रहे हैं। अगले दो मुकाबले में उनके बल्ले से केवल 24 रन निकले हैं। वॉर्नर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 13 और श्रीलंका के खिलाफ महज 11 रन बना पाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ