---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

टीम इंडिया में ओपनिंग को लेकर होगी ‘मारामारी’, सिलेक्टर्स भी पकड़ लेंगे माथा, खतरे में संजू-अभिषेक की जगह

Team India Openers: आईपीएल 2026 में भारत के कई ओपनर्स ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया के सिलेक्टर्स की नींद खराब करने का काम किया है. इस सीजन कई ओपनिंग बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है. आइए आपको बताते हैं उनके नाम

---विज्ञापन---

Team India Openers: आईपीएल 2026 खत्म हो चुका है और इस सीजन कई ओपनिंग बल्लेबाजों ने अपनी प्रतिभा से हर किसी को प्रभावित किया है. ओपनर्स के लिहाज से देखें तो ये सीजन कई ओपनिंग बल्लेबाजों के लिए शानदार रहा है. युवा सलामी बल्लेबाजों का इस तरह का प्रदर्शन सिलेक्टर्स के लिए काफी टेंशन बढ़ाने का काम कर रहा है. टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में फिलहाल संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन अब 4 और ओपनर्स ने भी सिलेक्टर्स को उनके बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है. 

वैभव सूर्यवंशी

15 साल के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा किया. ऐसे में उनका नाम इस लिस्ट में टॉप पर काबिज है. वो जल्द ही टीम इंडिया में एंट्री पा सकते हैं. उन्होंने राजस्थान के लिए खेले 16 मैचों में 776 रन बनाए वो भी 237 के तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ. 

---विज्ञापन---

प्रभसिमरन सिंह

पंजाब किंग्स के स्टार सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं. आईपीएल 2026 में उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 13 पारियों में 510 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 168 का रहा तो वहीं औसत भी 42 का था. पिछले सीजन भी उन्होंने पंजाब के लिए 500 ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया था. 

शुभमन गिल

स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल को हाल ही में टीम इंडिया से बाहर किया गया था. टी20 में उनका प्रदर्शन सवालों के घेरे में था क्योंकि उनका बल्ला नहीं चल रहा था. आईपीएल में उन्होंने एक बार फिर से रनों का अंबार लगा सिलेक्टर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है. उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए खेले 16 मैचों में 732 रन कूटे हैं. इस दौरान उनका औसत 45.75 का रहा है. 

---विज्ञापन---

साईं सुदर्शन

टेस्ट टीम इंडिया में शामिल साईं सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने 17 मैचों में 722 रन बनाए हैं. गिल के साथ उन्होंने टीम के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली. आईपीएल 2025 में भी सुदर्शन का बल्ला जमकर गरजा था. ऐसे में वो टी20 टीम के लिए एक बड़े उम्मीदवार के तौर पर सामने आए हैं. 

ये भी पढ़िए- रोहित-विराट के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, ODI मैचों को लेकर BCCI ने उठाया ये बड़ा कदम

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2026 01:34 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola