बास डी लीड ने रचा इतिहास, सेंचुरी और 5 विकेटों से बनाया बड़ा रिकॉर्ड
Edited By Pushpendra Sharma

SCO vs NED Bas De Leede
Edited By Pushpendra Sharma

SCO vs NED Bas De Leede
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप क्वालिफायर के तहत जिम्बाब्वे में खेले गए सुपर-6 के मुकाबले में नीदरलैंड ने गुरुवार को बड़ा उलटफेर किया। नीदरलैंड ने अब तक उलटफेर करती आई स्कॉटलैंड को 42.5 ओवर में 4 विकेट से शिकस्त देकर वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया। नीदरलैंड के क्वालिफाई करने के बाद इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की सभी दस टीम तय हो गई हैं।
मेजबान भारत समेत आठ टीमें पहले ही क्वालिफाई कर चुकी थीं। अब श्रीलंका और नीदरलैंड नौवीं और दसवीं टीम बन गई हैं। नीदरलैंड की इस बड़ी जीत में उसके ऑलराउंडर बास डी लीड का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने पहले 10 ओवर में 52 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उसके बाद 277 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से 92 गेंदों में 7 चौके-5 छक्के ठोक 123 रन कूट डाले। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर बास डी लीड ने इतिहास रच दिया।
When you know you are going to #CWC23 ✨ pic.twitter.com/3feqVwXCFC
— ICC (@ICC) July 6, 2023
बास डी लीड वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक मैच में शतक और 5 विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। वह जाहिर तौर पर नीदरलैंड के लिए ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। डी लीड वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स, इंग्लैंड के पॉल कॉलिंगवुड और यूएई के रोहन मुस्तफा के बाद एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक बनाने और पांच विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। निर्णायक मुकाबले में बास डी लीड की धमक क्रिकेटप्रेमियों को हैरान कर रही है।
Hello, #CWC23 🇳🇱😍 pic.twitter.com/jGYdAmruv0
— ICC (@ICC) July 6, 2023
Five-wicket haul ✅
Match-winning hundred ✅
Place in #CWC23 booked ✅Bas de Leede's @aramco #POTM performance in #SCOvNED will be remembered for years 💥 pic.twitter.com/Ohuz6dAXaY
— ICC (@ICC) July 6, 2023
खास बात यह है कि नीदरलैंड ने करीब 12 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। 2011 के बाद यह पहली बार है कि वे 50 ओवर के विश्व कप में पहुंचे हैं। पुरुषों के एकदिवसीय विश्व कप में यह नीदरलैंड की पांचवीं उपस्थिति होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: