SA vs WI 2nd test: दक्षिण अफ्रीका के लिए बड़ा झटका...चोटिल हुआ खतरनाक गेंदबाज...IPL की टीम DC की चिंता भी बढ़ी
Edited By Bhoopendra Rai

Injured Nortje rueld out from 2nd Test
Edited By Bhoopendra Rai

Injured Nortje rueld out from 2nd Test
SA vs WI 2nd test: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीका टीम को बड़ा झटका लगा है। दूसरे मुकाबले से तेज गेंदबाज एनरिक नार्जे (Anrich Nortje) बाहर हो गए हैं। वह कमर में हल्का दर्द होने के चलते सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह किसे मिलेगी, इसका साउथ अफ्रीका क्रिकेट ने अभी तक ऐलान नहीं किया है।
वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले मैच में एनरिक नार्जे ने कमाल की गेंदबाजी की थी। उन्होंने पहली पहली पारी में 5 जबकि दूसरी पारी में 1 विकेट निकाला था। साउथ अफ्रीका ने पहला टेस्ट 87 रनों से अपने नाम किया था। पहले टेस्ट में 115 रन बनाने वाले एडिन मार्करम मैन ऑफ द मैच चुने गए थे।
Nortje's absence leaves South Africa with only three seamers: Kagiso Rabada, Gerald Coetzee, Marco Jansen, and certain to play a spinner at the Wanderershttps://t.co/BGZ354ozgz
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 6, 2023
एनरिक नार्जे के बाहर होने पर साउथ अफ्रीका के पास कगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मार्को जानसन तीन तेज गेंदबाज ही बचे हैं। यही वजह है कि दूसरे टेस्ट में एक स्पिनर की एंट्री हो सकती है। माना जा रहा है कि उनकी जगह केशव महाराज को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है।
एनरिक नार्जे आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। 31 मार्च से आईपीएल 2023 की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में एनरिक नार्जे का चोटिल होना आईपीएल की इस टीम के लिए चिंता का विषय है। हालांकि उनकी चोट कितनी गंभीर है और वह कब तक बाहर रहेंगे यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
एनरिक नार्जे ने साउथ अफ्रीका के लिए 19 टेस्ट में 70 विकेट लिए हैं। वह 19 नडे में 34 विकेट निकाल चुके हैं, जबकि 29 टी20 में उनके नाम 35 विकेट हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: