PSL 2023: वाह क्या बॉल है...सीधा स्टंप में घुस गई खतरनाक गेंद...नसीम शाह ने किया James Fuller का शिकार, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

PSL 2023 Naseem Shah hunted James Fuller by clean bowled
Edited By Bhoopendra Rai

PSL 2023 Naseem Shah hunted James Fuller by clean bowled
PSL 2023: पाकिस्तान में इन दिनों टी20 सुपर लीग का आयोजन चल रहा है। इस लीग में भारत को छोड़कर दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को इस लीग का 22वां मुकाबला क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें क्वेटा की टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल की, जीत के हीरो मार्टिन गुप्टिल रहे, जिन्होंने 86 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी में खेला गया था। जिसमें क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने टॉस जीतकर कराची किंग्स को बैटिंग का न्योता दिया था, पहले खेलते हुए कराची किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए थे, जवाब में क्वेटा ने 19.5 बॉल में 6 विकेट खोकर मैच जीत दिलाई।
NASEEM YAAR 🥵@iNaseemShah dismisses Fuller in full fashion! #SabSitarayHumaray l #QGvKK l #HBLPSL8 pic.twitter.com/WIYjG1MokH
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) March 6, 2023
इस मुकाबले में विनर टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने एक शानदार यॉर्कर डाली, जिस पर बल्लेबाज जेम्स फुलर चारों खाने चित हो गया। जब तक बल्लेबाज का बैट आता, गेंद स्टंप में घुसकर गिल्लियां उड़ा चुकी थी। आउट होने के बाद बल्लेबाज खुद हैरान रह गया। नसीम शाह ने जेम्स फुलर को 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड किया था।
क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए नसीम शाह ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट निकाले। इसके अलावा Aimal Khan ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। क्वेटा टीम ने भले ही यह मुकाबला अपने नाम किया है, लेकिन वह टूर्नामेंट में अब तक कुछ खास नहीं कर पाई और अंक तालिका में सिर्फ 4 प्वाइँट के साथ सबसे नीचे है। इस टीम ने 8 में से 6 मुकाबले हारे हैं, जबकि 2 में हार मिली है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: