IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने बेन स्टोक्स को चौंकाया, बन गया क्रिकेट का बेहतरीन रिकॉर्ड

Ravichandran Ashwin Shocks Ben Stokes Test Cricket: रविचंद्रन अश्विन ने 12वीं बार टेस्ट क्रिकेट में बेन स्टोक्स का शिकार किया।

Ravichandran Ashwin Dismissed Ben Stokes 12th Time in Test Cricket

Ravichandran Ashwin Dismissed Ben Stokes 12th Time in Test Cricket (Image- X)

Ravichandran Ashwin Record Against Ben Stokes: भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के खिलाफ एक शानदार रिकॉर्ड बना लिया है। हैदराबाद टेस्ट की दूसरी पारी में अश्विन ने अपनी एक शानदार गेंद पर स्टोक्स को चारों खाने चित कर दिया। अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट की पारी में 12वीं बार स्टोक्स को आउट किया। इसी के साथ स्टोक्स अश्विन के खिलाफ सबसे ज्यादा बार ढेर होने वाले बल्लेबाज भी बन गए।

विज्ञापन

500 विकेट के नजदीक अश्विन

हैदराबाद टेस्ट से पहले रविचंद्रन अश्विन ने 490 टेस्ट विकेट लिए थे। उसके बाद इस मैच की पहली पारी में उन्हें तीन विकेट मिले। फिर दूसरी पारी में स्टोक्स को आउट कर उन्होंने अपना 495वां टेस्ट विकेट लिया। इसी के साथ वह 500 के जादुई आंकड़े के और नजदीक पहुंच गए। अश्विन ने अगर यह कारनामा किया तो वह अनिल कुंबले के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे।

विज्ञापन

अश्विन ने सबसे ज्यादा बार किसे बनाया शिकार (टेस्ट में)

  • बेन स्टोक्स- 12 बार आउट
  • डेविड वॉर्नर- 11 बार आउट
  • एलिस्टेयर कुक- 9 बार आउट
  • स्टीव स्मिथ- 8 बार आउट

विज्ञापन

भारत की मजबूत पकड़

इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 246 रन बनाकर सभी 10 विकेट गंवा दिए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 436 रन बनाए थे। भारत को पहली पारी के स्कोर के आधार पर 190 रन की लीड मिली थी। इंग्लैंड ने फिलहाल पहली पारी के स्कोर पर मिली लीड को पीछे छोड़ते हुए पारी की हार को टाल दिया है। लेकिन अभी भी टीम इंडिया की पकड़ मजबूत है। यहां से इंग्लैंड जितने भी रन आगे बनाती है वो टीम इंडिया को चौथी पारी में चेज करने होंगे। खबर लिखे जाने तक ओली पोप 80 से ऊपर के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। देखना होगा कि वह कब तक टिके रहते हैं और टीम इंडिया को कितना लक्ष्य मिलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ