IND vs ENG: जडेजा-अश्विन ने छुआ '502' का मैजिक फिगर, बन गई भारत की सबसे सफल जोड़ी

India vs England, Ravindra Jadeja And Ravichandran Ashwin: भारतीय टीम के दो स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है।

Ravindra Jadeja Ravichandran Ashwin Most Wickets Indian Pair Test Cricket

Ravindra Jadeja Ravichandran Ashwin (Image- News 24)

विज्ञापन

India vs England, Ravindra Jadeja And Ravichandran Ashwin: भारत के दो स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी सालों से भारतीय टीम के लिए कमाल करती आ रही है। इस जोड़ी ने अब टीम इंडिया के दो दिग्गजों की जोड़ी को पीछे छोड़ा और भारत की नंबर 1 जोड़ी बन गई है। टेस्ट क्रिकेट में जडेजा और अश्विन की जोड़ी ने 502 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छुआ और हरभजन-कुंबले की मशहूर जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है।

इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर ढेर

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का गुरुवार को आगाज हुआ। हैदराबाद टेस्ट में भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी की और इंग्लैंड की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी। जैक क्रॉली और बेन डकेट ने बैजबॉल की झलक दिखाई और तेज तर्रार शुरुआत की। तेज गेंदबाज बेअसर दिख रही थे कि तब स्पिनर्स ने जिम्मा संभाला। अश्विन और जडेजा ने आते ही 5 रन के अंदर इंग्लैंड को तीन झटके दे दिए। इसी के साथ इस जोड़ी ने एकसाथ टेस्ट क्रिकेट में 502 विकेट पूरे कर लिए।

विज्ञापन

भारत की सबसे सफल टेस्ट जोड़ी

रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने एकसाथ टेस्ट क्रिकेट में 503 विकेट अभी तक (इंग्लैंड के 3 विकेट गिरने तक) पूरे कर लिए हैं। हैदराबाद टेस्ट जारी है और यह आंकड़ा और भी आगे जा सकता है। इससे पहले भारत की सबसे सफल जोड़ी थी हरभजन सिंह और अनिल कुंबले की जिन्होंने 501 विकेट एकसाथ लिए थे। रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी ने अब 501 का आंकड़ा पार करते हुए 502 का मैजिक फिगर छू लिया है। इस जोड़ी में अभी तक अश्विन ने 276 और जडेजा ने 227 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन

भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाली जोड़ी

  1. रवींद्र जडेजा-रविचंद्रन अश्विन: 503 विकेट (अभी तक)
  2. अनिल कुंबले-हरभजन सिंह: 501 विकेट
  3. हरभजन सिंह-जहीर खान: 474 विकेट
  4. रविचंद्रन अश्विन-उमेश यादव: 431 विकेट
  5. अनिल कुंबले-जवागल श्रीनाथ: 412 विकेट

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 1st Test Live Update : पहले सेशन का खेल खत्म, रूट-बेयरस्टो क्रीज पर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ