LA Olympics 2028 का शेड्यूल हुआ जारी, इस दिन से शुरू होगा मुकाबला, भारतीय टीम पर होगीं सबकी नजरें

LA Olympics 2028: लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के कार्यक्रम का ऐलान हो चुका है। खेल की दुनिया के सबसे बड़े की शुरुआत 2028 में 14 जुलाई से होगी। वहीं 30 जुलाई को आखिरी दिन होगा। हालांकि क्रिकेट के शेड्यूल में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

Olympics 2028 Schedule

Olympics 2028 Schedule

LA Olympics 2028: लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के कार्यक्रम का ऐलान हो चुका है। खेल की दुनिया के सबसे बड़े इंवेट की शुरुआत 2028 में 14 जुलाई से होगी। वहीं 30 जुलाई को आखिरी दिन होगा। ओलंपिक खेलों में लंबे समय के बाद क्रिकेट की वापसी हो रही है। जिसके कारण ही क्रिकेट फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित है। हालांकि क्रिकेट के शेड्यूल में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसके मुताबिक 12 जुलाई से ही इस इवेंट में क्रिकेट के मुकाबले खेले जाएंगे।

क्रिकेट के शेड्यूल का हुआ ऐलान 

ओलंपिक 2028 में 12 जुलाई से स्टार्ट होगा और मेडल मैच 29 जुलाई को खेला जाएगा। आयोजकों ने 12 जुलाई को ‘माइनस 2’ और 13 जुलाई को ‘माइनस 1’ नाम दिया है। पहले स्टेज में मुकाबले 12 जुलाई से 18 जुलाई के बीच खेला जाएगा। जबकि मेडल मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं दूसरे स्टेज की शुरुआत 22 से 28 जुलाई के बीच होगी। जबकि मेडल मैच 29 जुलाई को होगा। हालांकि टीम इंडिया का मुकाबला कब खेला जाएगा। ये अभी पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है। इस इवेंट में कुल 6 टीमें ही हिस्सा लेने वाली हैं।

अन्य खेलों की इस दिन होगी शुरुआत 

तीरंदाजी के मुकाबले 20 से लेकर 28 जुलाई के बीच खेले जाएंगे। एथलेटिक्स के मुकाबले 15-24 के बीच तो वहीं बैडमिंटन के मैच 15-24 जुलाई को होंगे। मुक्केबाजी के मैच 15-30 के बीच होंगे। जबकि हॉकी के मुकाबले 12-29 के बीच खेले जाएंगे। इस दौरान निशानेबाजी के मुकाबले 15-25 के बीच होगा। स्क्वैश 15-24 के बीच होगा तो वहीं टेबल टेनिस 15-29 के बीच आयोजित होगा। टेनिस के मुकाबले 19-28 के बीच होगा।वेटलिफ्टिंग का इवेंट 25-29 के बीच होगा। जबकि कुश्ती के मुकाबले 24-30 के बीच खेले जाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ