---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

भारतीय बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक पारी में ठोक दिए 26 छक्के

Tanmay Agarwal World Record First Class Cricket: भारतीय बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

---विज्ञापन---

Tanmay Agarwal 26 Sixes 366 Runs Ranji Trophy 2024: रणजी ट्रॉफी 2024 के एक मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 60 ओवर के अंदर ही (59.3 ओवर में) 615 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इस पारी में आकर्षण का केंद्र रहे तन्मय अग्रवाल जिन्होंने अपनी 366 रनों की शानदार पारी में 26 छक्के लगाए। इस पारी में उनके बल्ले से 34 चौके भी निकले। खास बात यह रही कि तन्मय ने मात्र 181 गेंदों में ही 366 रन बनाए।

टूट गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

तन्मय ने अपनी इस पारी में 26 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। वह दुनियाभर के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक फर्स्ट क्लास पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो के नाम था जिन्होंने एक फर्स्ट क्लास मैच में 23 छक्के अपनी 281 रन की पारी में जड़े थे। उन्होंने 2014-15 में ऐसा किया था। यानी भारत के तन्मय ने अब करीब 10 साल बाद यह वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

---विज्ञापन---

फर्स्ट क्लास क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

---विज्ञापन---
  1. तन्मय अग्रवाल- 26 छक्के (366 रन), रणजी ट्रॉफी 2024
  2. कॉलिन मुनरो- 23 छक्के (281 रन), Plunket Shiel League 2014-15
  3. शफीकुल्लाह शिनवारी- 22 छक्के (200 रन),  4-day Tournament (अफगानिस्तान) 2017-18
  4. प्रमोद भानुका राजापक्षे- 19 छक्के (268 रन),  2018-19
  5. नजीब ताराकई- 19 छक्के (200 रन), 4-day Tournament (अफगानिस्तान) 2018-19
  6. ओशादा फर्नांडो- 17 छक्के (234 रन), 2018-19

सबसे तेज डबल-ट्रिपल सेंचुरी

तन्मय अग्रवाल ने अपनी 366 रनों की इस आतिशी पारी में एक नहीं अनेक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए। उन्होंने पहले 119 गेंदों पर रणजी इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक लगाया। इसके बाद दुनियाभर में फर्स्ट क्लास क्रिकेट इतिहास की सबसे ट्रिपल सेंचुरी भी 147 गेंदों पर उनके बल्ले से निकली। उन्होंने रणजी ही नहीं दुनियाभर के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेलने वाले कई दिग्गजों को पछाड़ दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- कौन हैं तन्मय अग्रवाल? 147 गेंदों पर ठोक दी ट्रिपल सेंचुरी, मैच के एक दिन में बन गए 701 रन

यह भी पढ़ें- हैदराबाद के ग्राउंड पर तूफान; 11 के रनरेट से धुनाई, 43.5 ओवर में टीम ने बनाए 500 रन

---विज्ञापन---

First published on: Jan 27, 2024 02:38 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola