रमीज राजा की कुर्सी जाना तय, लाहौर में लंच ने कर दिया खेल
Edited By Pushpendra Sharma

ramiz raja
Edited By Pushpendra Sharma

ramiz raja
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव हो सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन रमीज राजा की कुर्सी जाना तय माना जा रहा है। पाकिस्तान के जियो न्यूज ने शनिवार को सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में बड़ा बदलाव हो सकता है। ताजा घटनाक्रम से पता चलता है कि रमीज राजा को बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी इस पद के प्रबल दावेदार हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी राजा की जगह सेठी को लाने का संकेत दिया है। कथित तौर पर पीएम शहबाज ने लाहौर में सेठी के साथ लंच किया। सूत्रों ने कहा, “पीसीबी के 2014 के संविधान को बहाल किया जाना चाहिए। इसकी बहाली के बाद विभागीय खेलों को पुनर्जीवित किया जाएगा।”
और पढ़िए – IND vs BAN: कुलदीप यादव ने झटके 8 विकेट, भारत ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रनों से दी मात
Jugnu Mohsin and @najamsethi have a lunch with Prime Minister @CMShehbaz today and received the GOOD NEWS!!
Great days of cricPakistan ahead! @HamidMirPAK pic.twitter.com/uE5S0woiK0— Shakil Shaikh (@shakilsh58) December 17, 2022
सूत्रों ने इंटरप्रोविंशियल कॉर्डिनेशन मिनिस्ट्री (आईपीसी) के सचिव ने अध्यक्ष बदलने के संबंध में प्रधानमंत्री आवास को समरी भेज दी है। प्रधानमंत्री 2014 के पीसीबी संविधान की बहाली का आदेश दे सकते हैं। पीसीबी अध्यक्ष के रूप में राजा के रिप्लेसमेंट की रिपोर्टें कई बार सामने आ चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने दावों को खारिज कर दिया और कहा कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं।
Yeh Toh Billion Dollar Cricket Board Ko Harane Ki Baat Kar Rahe The. BCCI Ko Dhamki De Rahe The Khud Hi Sack Ho Gae Abhi Entertainment Kidhar Se Milega Re 😓😫#PakistanCricket#ramizraja pic.twitter.com/c7YW1XecXu
— Tasneem Binte Mahammad (@Tasshere) December 17, 2022
हाल ही पीसीबी चेयरमैन अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर कहा था कि यदि भारतीय टीम पाकिस्तान आने से मना करती है तो हम भी वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने भारत नहीं जाएंगे। पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज के बीच भी रमीज राजा को खराब पिच को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा। आईसीसी ने रावलपिंडी की पिच को औसत से नीचे बताया है। इसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट की थू-थू हुई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: