जुनून हो तो ऐसा... शादी के अगले ही दिन मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, जानें कैसा रहा प्रदर्शन

Arjun Tendulkar Returned Ground: दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने हाल ही में सानिया चंडोक से शादी की. बता दें कि दोनों काफी साल से साथ थे और अब उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया. अर्जुन शादी के एक दिन बाद ही मैदान पर वापस लौट चुके हैं. उनका पूरा फोकस इस समय क्रिकेट पर है. आइए जानते हैं कि उनका प्रदर्शन कैसा रहा.

Arjun Tendulkar Returned Ground:

शादी के बाद मैदान पर उतरे अर्जुन

Arjun Tendulkar Returned Ground: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन हाल ही में शादी के बंधन में बंधे. सचिन भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं. सचिन के बेटे भी उनकी तरह ही क्रिकेटर हैं. अभी तक अर्जुन को उतनी सफलता नहीं मिली है लेकिन वो लगातार मेहनत कर रहे हैं. IPL 2026 से कुछ हफ्ते पहले अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक से शादी की. बता दें कि मैच के एक दिन बाद ही अर्जुन क्रिकेट के मैदान पर उतर गए.

विज्ञापन

शादी के एक दिन बाद मैदान पर उतरे अर्जुन

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च को शादी की है और इसके अगले ही दिन वो क्रिकेट के मैदान पर भी उतर चुके हैं. अर्जुन डीवाई पाटिल स्टेडियम मे खेलने के लिए पहुंचे. उन्होंने टी20 कप के सेमीफाइनल मैच में हिस्सा लिया. ब्लू टीम की तरफ से खेलते हुए वो मुंबई कस्टम के खिलाफ मैदान पर उतरे. इस मैच मे उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वो 14 गेंदों मे केवल 9 रन ही बना पाए. बता दें कि अर्जुन ने शादी के बीच भी क्रिकेट नहीं छोड़ा और लगातार मैदान पर अपना जलवा बिखेरा.

विज्ञापन

अर्जुन की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े सेलेब्रिटी

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी साउथ मुंबई के द सेंट रेगिस होटल में हुई थी. उनकी शादी में क्रिकेट ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड जगत के बड़े-बड़े सितारे पहुंचे. बता दें कि एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, जहीर खान, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, इरफान पठान, आकाश चोपड़ा, पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर जैसे बड़े खिलाड़ी शादी में आए थे.

विज्ञापन

बॉलीवुड सितारों की बात करें, तो अमिताभ बच्चन, जाया बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और आमिर खान भी अर्जुन को आशीर्वाद देने पहुंचे थे. शादी के बाद अब अर्जुन का फोकस अब क्रिकेट पर है. IPL 2026 में वो लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. देखना होगा कि इस साल उनका प्रदर्शन कैसा रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ