IND vs NZ फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा को मिला 'गुरुमंत्र', भारतीय दिग्गज की सलाह के बाद होगी चौके-छक्कों की बारिश!

Ravi Shastri Advice Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. सेमीफाइनल में वो बुरी तरह फ्लॉप हुए. फाइनल में उनके खेलने पर सवाल उठ रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले अब अभिषेक शर्मा को भारतीय दिग्गज रवि शास्त्री ने अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ‘गुरुमंत्र’ दे दिया है.

Ravi Shastri Advice Abhishek Sharma

अभिषेक को मिला गुरुमंत्र

Ravi Shastri Advice Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का आयोजन 8 मार्च को होगा. भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होंगी. टूर्नामेंट में दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है और अब वो टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप में बेहद निराशाजनक रहा है. अब फाइनल में उनकी जगह पर भी सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच भारतीय दिग्गज रवि शास्त्री ने अभिषेक शर्मा को गुरुमंत्र दे दिया है.

विज्ञापन

रवि शास्त्री ने दी अभिषेक शर्मा को सलाह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल मुकाबले को लेकर रवि शास्त्री ने अभिषेक शर्मा को अहम सलाह दी. उन्होंने अभिषेक को अपने शॉट सिलेक्शन पर काम करने के लिए कहा. रवि शास्त्री को लगता है कि अगर इस एक गलती पर शर्मा ने काम किया, तो वो फाइनल में धमाल मचा सकते हैं. रवि ने कहा, ‘टीम को अब अभिषेक शर्मा के साथ बने रहना होगा. आपको ऐसी टीम में बदलाव करने की जरूरत नहीं है, जो अच्छा कर रही है. आपको उनके साथ बने रहना होगा.’

विज्ञापन

शास्त्री ने आगे कहा, ‘आपको (अभिषेक शर्मा) अपनी ताकत पर भरोसा रखना है. आपको उन्हें अपने साथ बनाए रखना होगा. शायद यह आखिरी मैच आपके लिए सबसे अच्छा रहे. मुझे लगता है कि उन्हें यह चीज समझ आ गई है कि उन्हें लगातार अच्छा करने की जरूरत है. उन्हें अपने शॉट सिलेक्शन के मामले में और समझदारी दिखानी होगी.’

विज्ञापन

संजू सैमसन की तारीफ में गढ़े कसीदे

रवि शास्त्री ने इंग्लैंड के खिलाफ संजू सैमसन की 89 रन की ताबड़तोड़ पारी की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘संजू सैमसन के साथ अच्छी बात ये है कि उन्हें हर तरह का शॉट खेलना आता है लेकिन वो ध्यान नहीं लगा पाते हैं. मुझे लगता है कि वो मानसिक तौर पर टफ हो गए हैं और किसी ने भी उनकी क्षमता पर शक नहीं किया था. जब आप उनके ऐसे शॉट्स देखते हैं, तो आपको वो ताकत और क्लास नजर आती है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ