jacket (20)

T20 World Cup 2026: जो कोई नहीं कर पाया वो टीम इंडिया ने कर दिखाया, अद्भुत रिकॉर्ड किया अपने नाम

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जीत हासिल करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. टीम ऐसा कमाल करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है.

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल के मैच में 7 रनों से जीत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. टीम इंडिया ने इस मैच में कई बड़े अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं लेकिन एक रिकॉर्ज ऐसा रहा जो कि बेहद ही कमाल का था. टीम इंडिया के अलावा कोई और टीम क्रिकेट के इतिहास में ऐसा नहीं कर पाई है. टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया था तो वहीं इंग्लैंड की टीम 246 रन ही बना पाई. इसी के साथ टीम इंडिया टी20 विश्व कप के इतिहास में रिकॉर्ड चौथी बार जगह बनाई है. साल 2007 में पहली बार, साल 2014 में दूसरी बार, साल 2024 में तीसरी बार तो वहीं अब साल 2026 में चौथी बार टीम इंडिया ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की है. 

विज्ञापन

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ