IND W vs AUS W: पर्थ टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप, फिर गेंदबाजों ने करवाई वापसी, जानें पहले दिन का पूरा लेखा-जोखा

IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच पर्थ में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म हो गया है. पहले दिन टीम इंडिया पहली पारी में 198 रन पर ही सिमट गई और फिर स्टंप्स होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं. हालांकि, भारत के पास अब भी 102 रनों की बढ़त है.

India W vs Australia W Test Match

India W vs Australia W Test Match

India W vs Australia W Test Match Day 1 Report: पर्थ के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पर्थ टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म हो गया है और स्टंप्स होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं. हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम अब भी भारत से 102 रन पीछे है.

विज्ञापन

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की पहली पारी 198 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए जेमिमा रोड्रीग्स ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन बाकी कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सकीं. बल्लेबाजों के फ्लॉप रहने के बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया की मैच में वापसी करवाई.

विज्ञापन

198 रन पर सिमटी भारत की पहली पारी

पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. हालांकि, भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनिंग करने उतरीं स्मृति मंधाना ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाईं और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद शेफाली वर्मा ने भी 35 रन बनाकर पारी पवेलियन लौट गईं. वहीं, प्रतिका रावल 18 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर 19 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन आउट गईं. भारत ने 84 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद दीप्ति शर्मा कुछ देर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल पाईं और सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गईं.

107 रन के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी और उस समय लग रहा था कि 150 तक पहुंचना भी मुश्किल होगा. लेकिन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं जेमिमा रोड्रिग्स ने एक छोर संभाले रखा और 52 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. लेकिन 150 रन के स्कोर पर छठा विकेट गिरा और टीम ने जल्दी-जल्दी तीन विकेट भी गंवा दिए. इसके बाद काशवी गौतम ने नाबाद 34 रन की पारी खेली और किसी तरह भारतीय टीम 200 के करीब स्कोर पहुंचाने में सफल रही. भारत की पहली पारी 198 रन सिमट गई. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए, जबकि लूसी हैमिल्टन ने 3 विकेट, डार्सी ब्राउन ने 2 विकेट और एश्ले गार्डनर ने एक विकेट हासिल किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: T20 WC 2026 फाइनल को लेकर ICC ने किया बड़ा ऐलान, इन दिग्गजों को सौंपी अहम जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलिया की पारी भी डगमगाई

भारत की पहली पारी के जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और सिर्फ 2 रन पर पहला विकेट गिर गया. सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल 2 रन और फीबी लिचफील्ड 9 रन बनाकर जल्दी आउट हो गईं. कप्तान एलिसा हीली के अंतरराष्ट्रीय करियर का यह आखिरी मैच है, लेकिन पहली पारी में वह भी सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं.

फिलहाल, एलिस पेरी 43 रन और एनाबेल सदरलैंड 20 रन बनाकर बनाकर क्रीज पर टिकी हुई हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में अभी भी भारत से 102 रन पीछे चल रही है. पहले दिन भारत के लिए सायली सतघरे ने 2 विकेट और क्रांति गौड़ ने एक विकेट झटके. अब भारतीय टीम दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द ऑलआउट करना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ