SA vs AFG: क्विंटन डिकॉक के नाम खास उपलब्धि, विकेट के पीछे किया बड़ा कारनामा

ODI World Cup 2023: विश्व कप में क्विंटन डिकॉक ने विकेट के पीछे शानदार कारनामा करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

quinton de kock took most catches icc odi world cup 2023

Image Credit: Social Media

विज्ञापन

ODI World Cup 2023: साउथ अफ्रीका की टीम इस विश्व कप में एक अलग ही फॉर्म में दिख रही है। टीम का हर खिलाड़ी अपना 100 फीसदी मैच में दे रहा है उसी का नतीजा है कि टीम सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। बल्लेबाजी में क्विंटन डिकॉक न सिर्फ टीम को अच्छी शुरुआत दे रहे हैं बल्कि बड़ी-बड़ी पारियां भी खेल रहे हैं। बल्लेबाजी के अलावा डिकॉक विकेटकीपिंग में भी टीम के लिए कमाल कर रहे हैं। वहीं अब डिकॉक के नाम एक और खास उपलब्धि दर्ज हो गई है।

ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: रोहित शर्मा के कोच ने बताई अपने दिल की इच्छा, अब कप्तान करेंगे पूरा!

विज्ञापन

विश्व कप के एक मैच में सबसे ज्यादा कैच

बता दें, अफगानिस्तान के साथ खेले जा रहे मैच में क्विंटन डिकॉक के नाम एक बेहद ही खास उपलब्धि दर्ज हो गई है। इस मैच में डिकॉक ने विकेट के पीछे 6 कैच पकड़े है। अब डिकॉक विश्व कप के एक मैच में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर बन गए है। डिकॉक से पहले ये कारनामा टीम के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर और मोर्ने वान वीक के नाम था जिन्होंने विश्व कप के एक मैच में विकेट के पीछे 4 कैच पकड़े थे।

विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा कैच

इसके अलावा क्विंटन डिकॉक विश्व कप के एक संस्करण में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में दुनिया के चौथे विकेटकीपर बन गए है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एडम गिरक्रिस्ट का नाम आता है। जिन्होंने विश्व कप के एक संस्करण में विकेट के पीछे 21 कैच पकड़े है।

विज्ञापन

एडम गिलक्रिस्ट (विश्व कप 2003), 21 कैच
टॉम लैथम (विश्व कप 2019), 21 कैच
एलेक्स कैरी (विश्व कप 2019), 20 कैच
क्विंटन डी कॉक (विश्व कप 2023)* , 19 कैच
कुमार संगकारा (विश्व कप 2003), 17 कैच
एडम गिलक्रिस्ट (विश्व कप 2007), 17 कैच

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ