Pakistan New Chief Selector: इंजमाम-उल-हक ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया था। अब पीसीबी ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इंजमाम के बाद मुख्य चयनकर्ता पद की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी। इंजमाम ने 30 अक्टूबर को ही अपने पद से इस्तीफा दिया था, इसके बाद अभी तक यह पद खाली पड़ा है। विश्व कप के दौरान चीफ सेलेक्टर का पद खाली रहना पाकिस्तान टीम के लिए भी नुकसानदायक है, ऐसे में पीसीबी जल्द ही इस पद की जिम्मेदारी किसी को सौंप सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि यह जिम्मेदारी किसे सौंपने की संभावना है।
अब्दुल रज्जाक ने सुझाए नाम
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने हाल ही में पीसीबी को एक दिग्गज क्रिकेटर का नाम सुझाया था। अब्दुल रज्जाक ने इस ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का नाम सुझाते हुए कहा कि चीफ सेलेक्टर के लिए वे सबसे बेस्ट होंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगला मुख्य चयनकर्ता नियुक्त कर सकता है। रज्जाक ने यह दावा जियो न्यूज के कार्यक्रम “हारना मना है” पर किया था।
ये भी पढ़ें:- Timeout Controversy: बुरा फंसे शाकिब अल हसन, बांग्लादेश के कोच भी हुए कप्तान के खिलाफ
सेमीफाइनल की रेस में पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम विश्व कप सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। इस समय पाकिस्तान विश्व कप के प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर विराजमान है। अगर न्यूजीलैंड आज श्रीलंका के खिलाफ हार जाता है और पाकिस्तान अपना अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ जीत जाता है, तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा। ऐसे में अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में प्रवेश करता है, तो सेमीफाइनल में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। यह मुकाबला विश्व कप के सबसे रोमांचक मुकाबले में से एक हो सकता है।
संबंधित खबरें
संकट में रविंद्र जडेजा का वनडे करियर, क्या टूटेगा वर्ल्ड कप खेलने का सपना?
3 hrs agoकौन हैं झारखंड के कुमार कुशाग्र? पहली बार टीम इंडिया में मिला मौका
3 hrs agoबीसीसीआई ने एक साथ 3 टीमों का किया ऐलान, जानिए 5 बड़ी बातें
4 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हुआ ऐलान
5 hrs agoबेंगलुरु में बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाजों का बोलबाला?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में उतरेंगे शुभमन गिल, जानें कब और किस टीम से होगा मुकाबला
6 hrs agoआखिरी टी-20 मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
6 hrs agoIPL 2027 से कट सकता है इन 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का पत्ता
7 hrs agoरायपुर में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines