Timeout Controversy: बुरा फंसे शाकिब अल हसन, बांग्लादेश के कोच भी हुए कप्तान के खिलाफ

Timeout Controversy: शकिब अल हसन श्रीलंका के खिलाफ हुए टाइमआउट विवाद में बुरे फंसते जा रहे हैं। अब कोच ने भी उसका साथ छोड़ दिया है।

Timeout Controversy Bangladesh coach Allan Donald against Shakib Al Hasan ODI World CUp 2023

शाकिब अल हसन फंसे।

Timeout Controversy: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 2023 विश्व कप मैच एक अविश्वसनीय कारण से इतिहास की किताबों में दर्ज हो गया है। इस मैच में अनुभवी श्रीलंकाई ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में टाइम-आउट पर आउट होने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने उनके खिलाफ आउट की अपील की थी। इसके बाद से ही शाकिब अल हसन को जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया जा रहा है। अब बांग्लादेश के कोच ने भी शाकिब का साथ छोड़ दिया है।

विज्ञापन

‘शाकिब के फैसले से हैरान हूं’- कोच

बांग्लादेश के गेंदबाजी कोच और दक्षिण अफ्रीका के महान गेंदबाजी एलन डोनाल्ड ने बांग्लादेश के कप्तान का समर्थन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि शाकिब के फैसले से हैरान थे, वह बिलकुल भी इसका समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा मुझे लगता है कि यह वास्तव में बांग्लादेश के क्लिनिकल प्रदर्शन पर भारी पड़ा। ईमानदारी से कहूं तो मैं अभी भी इसके बारे में थोड़ा हैरान हूं। बता दें कि कोच यह CricBlog.Net को दिए इंटर्व्यू में बता रहे थे।

विज्ञापन

‘शाकिब मैच जीतने के लिए कुछ भी कर रहा’

उन्होंने आगे कहा कि एक पल के लिए मैं मैदान पर दौड़ना चाहता था और कहना चाहता था कि बहुत हो गया। इस घटना बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच संघर्षपूर्ण मुठभेड़ की स्थिति पैदा कर दी है। बांग्लादेश के मैच जीतने पर श्रीलंका ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था, इस पर डोनाल्ड ने कहा कि इससे उन्हें कोई आश्चर्य नहीं हुआ। मैंने वास्तव में उस मैदान पर जाने और यह कहने के बारे में सोचा था कि बहुत हो गया। हम उस तरह की टीम नहीं हैं, जो इसके लिए खड़े हों। कोच डोनाल्ड ने स्वीकार किया कि आउट होना निराशाजनक था। शाकिब मैच जीतने के लिए सब कुछ कर रहा है, जो कि गलत है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ