PAKW vs NZW: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच सबसे रोमांचक मुकाबला, PAK ने पहली बार सुपर ओवर में जीता मैच

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला ड्रॉ हो गया। इसके बाद पाकिस्तान ने सुपर ओवर जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

पाकिस्तान टीम।

Image Credit- Social media

Pakistan Women vs New Zealand Women: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच सबसे रोमांचक मैच खेला गया है। पाकिस्तान ने 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला अपने नाम कर लिया है। यह मैच काफी रोमांचक हुआ है। यह मुकाबला ड्रॉ हो गया था, जिसे पाकिस्तान ने सुपर ओवर जीतकर अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज की पहली जीत दर्ज कर ली है। न्यूजीलैंड ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर लिया। जो मुकाबला न्यूजीलैंड आसानी से अपने नाम कर सकता था, उसे पाकिस्तान ने रोमांचक बनाकर जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ही टीमें 251 पर सिमटी

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर के मैच में 8 विकेट के नुकसान पर 251 रन बना दिया। कीवी बल्लेबाज अमेलिया केर ने 87 गेंद में 77 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मैडी ग्रीन ने भी 69 गेंद में 65 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान को जीत के लिए 252 रन बनाने की जरूरत थी। 252 रन का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआती बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही, फिर पाकिस्तान ने मैच में वापसी की और जीत की ओर बढ़ चला। आखिरी के ओवरों में मैच का रुख एक बार फिर से पलटा और पाकिस्तान भी 251 पर ही सिमट गया और मुकाबला ड्रॉ हो गया। पाकिस्तान की ओर से बिस्माह मारूफ ने 86 गेंद में 68 रनों की पारी खेली। अब इस मैच के अंजाम के लिए सुपर ओवर खेला जाना था।

विज्ञापन

कैसा रहा सुपर ओवर का रोमांच

सुपर ओवर में पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरा और 1 ओवर में 11 रन बनाया। ऐसे में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 12 रन बनाने की जरूरत थी। ऐसा लगा कि कीवी टीम आसानी से जीत लेगी, लेकिन वह भी सिर्फ 8 रन पर ही सिमट गई। न्यूजीलैंड ने पांचवीं गेंद तक दोनों विकेट गंवा दिया और सुपर ओवर 3 रन से हार गया। इस तरह पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया सबसे रोमांचक मुकाबला अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ