PAK vs NZ: पाकिस्तान ने T-20 और वनडे सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की वापसी

PAK vs NZ Pakistan Squad

PAK vs NZ Pakistan Squad

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान कर दिया है। कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमां और शाहीन शाह अफरीदी की वापसी हो गई है। अफरीदी करीब चार महीने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे। वहीं बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम मिलने के बाद वापसी कर रहे हैं। टी-20 सीरीज 14 अप्रैल से 7 मई तक लाहौर, रावलपिंडी और कराची में खेली जाएगी।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान लगी थी चोट

शाहीन को पिछले साल जुलाई में गाले में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान घुटने में चोट लगी थी। वह टी 20 विश्व कप के बाद अपने रिहैब को पूरा करने के लिए इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टेस्ट और तीन वनडे से भी चूक गए थे। उन्होंने आखिरी बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान के लिए खेला था, जहां वह केवल 2.1 ओवर तक गेंदबाजी कर सके। 16वें ओवर में घुटना चोटिल होने के बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1643249882080083974?cxt=HHwWjICwqffD_80tAAAA

विज्ञापन

उप कप्तान बने रहेंगे शादाब, तीन युवा खिलाड़ी शामिल

शादाब खान उप-कप्तान के रूप में लौटेंगे। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले तीन युवा खिलाड़ियों – इहसानुल्लाह, सईम अयूब और जमान खान को टी20 टीम में बरकरार रखा गया है। इहसानुल्लाह को अपने करियर में पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। स्क्वाड 6 अप्रैल को लाहौर में इकट्ठा होगा जहां 7 अप्रैल से ट्रेनिंग कैंप शुरू होगा।

पाकिस्तान की टी20 टीम:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इहसानुल्लाह, इमाद वसीम, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद और जमान खान

विज्ञापन

पाकिस्तान वनडे टीम:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, हारिस रऊफ, हारिस सोहेल, इहसानुल्लाह, इमाम-उल-हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह , सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद और उसामा मीर। रिजर्व खिलाड़ीः अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद और तैय्यब ताहिर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ