ODI World Cup 2023: नजम सेठी ने दिया धोखा! वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर गिना दीं ये शर्तें

Najam Sethi PCB

Najam Sethi PCB

नई दिल्ली: पाकिस्तान को एशिया कप की मेजबानी मिल चुकी है। साथ ही उसका ‘हाइब्रिड मॉडल’ भी अप्रूव हो गया है जिसके तहत पाकिस्तान में 4 और श्रीलंका में 9 मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अध्यक्ष नजम सेठी भी इस फैसले से खुश दिखाई दिए थे और उम्मीद थी कि पीसीबी भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की भागीदारी को कंफर्म करेगी, लेकिन अब उन्होंने पुराना राग अलापना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

सरकार से मंजूरी के बाद ही कर सकेंगे कंफर्म

सेठी का कहना है कि इस वर्ष के अंत में भारत में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी सरकार से मंजूरी के बाद ही कंफर्म होगी। सेठी के अनुसार, बोर्ड ने आईसीसी को इस साल के एकदिवसीय विश्व कप के ड्राफ्ट शेड्यूल के जारी होने के बाद इस बात पर जोर देने के लिए लिखा है कि वे शेड्यूल को मंजूरी नहीं दे सकते।

विज्ञापन

भारत की सरकार तय करती है कि वे कब खेलेंगे

सेठी ने कहा- हमने आईसीसी को लिखा है कि हम विश्व कप कार्यक्रम को स्वीकृति या अस्वीकृति नहीं दे सकते। यह हमारी सरकार का फैसला है, जब भारत की बात आती है, तो यह उनकी सरकार तय करती है कि वे कब खेलेंगे। हमसे यह पूछने का कोई मतलब नहीं है कि क्या हम अहमदाबाद में खेलेंगे।

दो महत्वपूर्ण शर्तों पर टिका होगा फैसला

सेठी ने आगे कहा- जब समय आएगा, पहले यह तय होगा कि हम जा रहे हैं या नहीं, फिर सरकार तय करेगी कि हम कहां जाएंगे। हमारा फैसला इन दो महत्वपूर्ण शर्तों पर टिका होगा। भारत बनाम पाकिस्तान मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होना है। लीग चरण के दौरान पाकिस्तान को पांच स्थानों पर खेलना है। उन्होंने 2016 टी20 विश्व कप के बाद से भारत का दौरा नहीं किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ