ODI World Cup: 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 65 रनों पर ऑलआउट होगी भारत' वर्ल्ड कप को लेकर मिचेल मार्श की बड़ी भविष्यवाणी

ODI World Cup 2023 Mitchell Marsh
विज्ञापन

ODI World Cup 2023: इसी साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में आयोजित किए जाने वाले वर्ल्ड कप को लेकर ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने बड़ी भविष्यवाणी की है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे मार्श के मुताबिक वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। जिसमें उनकी टीम भारत को बुरी तरह से मात देगी।

मिचेल मार्श की अनोखी भविष्यवाणी

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के पॉडकास्ट में बोलते हुए मिचेल मार्श ने कहा है “2023 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे और ऑस्ट्रेलिया अपराजित रहेगा। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया 450/2 का स्कोर बनाएगी और भारत को 65 रन पर ऑल करेगी।” आपको बता दें कि इस साल विश्व कप का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में भारत में ही होना है।

विज्ञापन

2003 में भारत को मिली थी करारी हार

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप में आखिरी बार खिताबी मुकाबला 2003 के विश्वकप में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी सौरव गांगुली कर रहे थे। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारुओं ने 359 रन बनाए थे। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 234 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। टीम को 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

IND vs AUS Head to Head: ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम 12 बार आमने-सामने हुई हैं। जिसमें से 8 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है वहीं भारत को सिर्फ 4 में विजय मिली है। दोनों के बीच आखिरी मुलाकात 2019 के वर्ल्ड कप में हुई थी जिसमें भारत ने 36 रनों से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ