ODI World Cup 2023 IND vs NZ: वनडे विश्व कप 2023 में 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने 95 रनों की शानदार पारी खेली। कमाल की फॉर्म में दिख रहे विराट कोहली हर मैच में टीम के लिए रन बना रहे हैं और मुश्किल समय में टीम को बाहर निकालकर जीत दिला रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट की मैच जीताऊ पारी के बाद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके कोहली को नया नाम दे डाला। उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी सा वायरल हो रही है।
अनुष्का ने दिया विराट को नया नाम
न्यूजीलैंड बनाम भारत मैच में विराट कोहली का जलवा देखने को मिला। इस मैच में उन्होंने 104 गेंदों पर 95 रनों की पारी खेली और टीम को मैच जीताया। इस दौरान विराट ने आईसीसी टूर्नामेंट्स में 3 हजार रन भी पूरे किए। मैच जीतने के बाद विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके कोहली को नया नाम दिया।
https://twitter.com/Imran_Ranjha55/status/1716152766807347688?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1716152766807347688%7Ctwgr%5E60b50600cde89996c6dd4dda4568306b5446ea6e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fcricket%2Findia-vs-new-zealand-icc-cricket-world-cup-2023-anushka-sharma-has-special-name-for-husband-virat-kohli-after-his-match-winning-knock-check-here-2678776.html
कोहली की पारी की एक क्लिप साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा कि, ‘ऑलवेज प्राउड ऑफ यू’, और ‘स्टॉर्म चेज़र’। अनुष्का द्वारा कोहली को दिया गया ये नाम फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ विराट कोहली अब इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है।
ये भी पढ़ें:- PAK vs AFG: ‘पाकिस्तान बनाम भीड़ हो रहा है विश्व कप का मुकाबला’…मैच से पहले बोले शोएब अख्तर, Watch Video
भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत
धर्मशाला में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने विश्व कप 2023 में अपनी लगातार पांचवीं जीत हासिल की। जबकि न्यूजीलैंड की ये इस टूर्नामेंट में पहली हार थी। 20 साल के बाद टीम इंडिया ने आईसीसी टूर्नामेंट्स में न्यूजीलैंड को हराया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। अब यहां से टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना काफी आसान हो गया है। अब टीम इंडिया अपना अगला मैच 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी।
संबंधित खबरें
राहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
53 mins agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
1 hr agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
2 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
3 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 2 मैच में लुटाए 99 रन
3 hrs ago'हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है…' श्रेयस अय्यर ने खोला जीत का राज
4 hrs agoIND vs NZ: तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में पलट दिया मैच
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines