CSK फैंस को मिली गुड न्यूज, एमएस धोनी की सर्जरी सफल, ऋषभ पंत से जुड़ा ये कनेक्शन
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2024 MS Dhoni CSK New Role Post (Image- IPL)
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2024 MS Dhoni CSK New Role Post (Image- IPL)
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की सर्जरी सफल हुई है। सूत्रों ने क्रिकबज को बताया है कि ऑपरेशन ठीक से हुआ और भारत के पूर्व कप्तान पूरी तरह से फिट हैं। डिस्चार्ज होने से पहले वह कुछ और दिनों के लिए अस्पताल में रहेंगे। धोनी आईपीएल 2023 सीजन के दौरान घुटने की समस्या से जूझते दिखे। उन्होंने नी-कैप भी पहने हुई थी।
सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने खुलासा किया कि गुरुवार सुबह सर्जरी के बाद उन्होंने धोनी से बात की। सीएसके के अधिकारी ने पुष्टि कर कहा- “ऑपरेशन के बाद मैंने उनसे बात की। मैं यह नहीं समझा सकता कि सर्जरी क्या है, लेकिन हमें बताया गया है कि यह एक की-होल सर्जरी है। वह हमारी बातचीत में ठीक लग रहे थे।”
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1657814512341483520
खास बात यह है कि धोनी का कनेक्शन ऋषभ पंत से भी जुड़ा है। दरअसल, स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने पहले इसी तरह की समस्या के लिए ऋषभ पंत का ऑपरेशन किया था। उन्होंने अब मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में धोनी का ऑपरेशन किया। धोनी की पत्नी साक्षी अस्पताल में उनके साथ हैं। धोनी बुधवार (31 मई) शाम को अस्पताल में भर्ती हुए थे।
https://twitter.com/Mindvoice_18/status/1658054399267332096
सीएसके प्रबंधन ने धोनी के इलाज की देखरेख के लिए अपनी टीम के डॉक्टर डॉ मधु थोट्टापिल को मुंबई में नियुक्त किया है। उनके पूरी तरह से ठीक होने के सही समय के बारे में फिलहाल सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन यह अनुमान लगाया गया है कि धोनी लगभग दो महीने में ठीक हो जाएंगे। सोमवार रात आईपीएल जीतने के बाद धोनी ने अगले साल वापस आने और अपने प्रशंसकों के लिए एक अंतिम सीजन खेलने का वादा किया। हालांकि उन्होंने कहा था कि ये तय करने के लिए उनके पास 9 महीने हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: