LSG vs GT: टाइमआउट के दौरान टीम में क्या हुई बात? हार्दिक पांड्या ने जीत के बाद किया खुलासा
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 LSG vs GT Hardik Pandya
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 LSG vs GT Hardik Pandya
नई दिल्ली: शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच लखनऊ में खेले गए मैच में रोमांचक नजारा देखने को मिला। GT ने महज 135 रनों के स्कोर का बचाव करते हुए आखिरी ओवर में 7 रन से शानदार जीत दर्ज की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी LSG की टीम मजबूत स्थिति में थी और केएल राहुल अर्धशतक जमा चुके थे, लेकिन आखिरी दो ओवरों में बाजी पलट गई। मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा ने आखिरी ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी की। लास्ट ओवर में लखनऊ के केएल राहुल समेत 4 विकेट गिरे आखिरकार टाइटंस ने LSG के जबड़े से ये मैच खींच लिया।
जीत के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा- टीम के खिलाड़ियों को श्रेय जाता है। हम एक चैम्पियन टीम हैं, हमने पिछले साल जीत हासिल की थी। विकेट मिलने के बाद जोश और माहौल बदल गया और यह बहुत अच्छा अहसास है। इस तरह की जीत आपके आत्मविश्वास को बढ़ाती है। मुझे लगता है कि जिस तरह से विकेट चल रहा था, हम 10 रन और बना सकते थे, लेकिन उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और हमारा टिकना मुश्किल कर दिया। विकेट की वजह से बल्लेबाज लय हासिल नहीं कर पाए।
A monumental turnaround 🤯🤯@gujarat_titans clinch a narrow 7-run victory to get back to winning ways 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/TtAH2CiXVI#TATAIPL | #LSGvGT pic.twitter.com/1H6bd2yVdT
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2023
पांड्या ने स्ट्रेटेजिक टाइमआउट के दौरान टीम की चर्चा के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने कहा- हमने सेट बैटर के अंत की ओर जाने के बारे में बात की। हम गेम में कहीं नहीं थे, बस उनका पीछा कर रहे थे। जब उन्हें 30 गेंदों में 30 रनों की जरूरत थी तो मुझे लगा कि वे आगे हैं, लेकिन जब उन्हें 4 ओवर में 27 रन चाहिए थे, तो मुझे लगा कि वे दबाव में हैं।
पांड्या ने आगे कह- यहीं से मुझे लगा कि हम खेल में आगे हो सकते हैं। जिस तरह हर गेंदबाज ने योगदान दिया, एक कप्तान के तौर पर मुझे इसकी जरूरत नहीं पड़ी। मोहित शर्मा ने जितना क्रिकेट खेला है, उसमें मुझे दखल देने की जरूरत नहीं है। उसने मेरा जीवन आसान बना दिया, वह अपने प्लांस पर रहा और उन्हें लागू किया। शमी और मोहित रहे जबरदस्त रहे। लंबे समय बाद खेल रहे जयंत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। नूर में भी शानदार प्रतिभा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: