कौन हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में डेब्यू करने वाले आकिब नबी? ऐसा रहा है अब तक का करियर

Auqib Nabi: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला. दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता के लिए जाने जाने वाले नबी ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है.

Auqib Nabi

आकिब नबी लिस्ट ए में हासिल कर चुके हैं 56 विकेट (PIC Credit - AI/ @BCCI)

Who is Auqib Nabi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला. टॉस से पहले भारतीय उपकप्तान केएल राहुल ने उन्हें वनडे डेब्यू कैप सौंपी. आकिब को नितीश रेड्डी की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. यह किसी भी फॉर्मेट में उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है. अपनी सटीक लाइन-लेंथ और गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता के लिए जाने जाने वाले नबी ने पिछले कुछ समय से टीम इंडिया का हिस्सा बने हुए थे, लेकिन अब जाकर उन्हें आखिरकार खेलने का मौका मिला है.

विज्ञापन

आकिब नबी ने किया इंटरनेशनल डेब्यू

आकिब नबी को सबसे पहले श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया था, लेकिन वहां उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया. सीरीज के दूसरे मुकाबले में आकिब ने आखिरकार अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया. आकिब भारत के लिए वनडे में डेब्यू करने वाले 265वें खिलाड़ी बन गए हैं. वह भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले 423वें खिलाड़ी हैं. टॉस से पहले भारतीय उपकप्तान केएल राहुल ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी, जो अपना 100वां वनडे मैच खेल रहे हैं.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर को बनाया था चैंपियन

29 वर्षीय आकिब नबी घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करते हैं. आकिब ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने 2024-25 और 2025-26 सीजन में कुल मिलाकर 104 विकेट अपने नाम किए. खासकर 2025-26 का सीजन उनके लिए बेहद यादगार रहा, जहां उन्होंने 17 पारियों में महज 12.65 की औसत से 60 विकेट चटकाए और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. उनके इस शानदार प्रदर्शन के दम पर जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचते हुए पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 45 मैचों में 170 विकेट दर्ज हैं.

विज्ञापन

आकिब नबी का लिस्ट-A करियर

आकिब के लिस्ट ए करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 36 लिस्ट-ए मुकाबले खेले हैं, जिनकी 36 पारियों में उन्होंने 27.37 की औसत से 56 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान नबी ने 3 बार एक पारी में चार विकेट लेने का कारनामा किया है. लिस्ट-ए क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/39 रहा है. गेंदबाजी के अलावा नबी ने बल्ले से भी उपयोगी योगदान दिया है. उन्होंने 30 पारियों में 572 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक निकला है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 114 रन नाबाद है.

‎भारत के लिए डेब्यू करने वाले जम्मू-कश्मीर के तीसरे खिलाड़ी

आकिब नबी भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले परवेज रसूल ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था. रसूल ने भारत के लिए एक वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था. वहीं, 2022 में तेज गेंदबाज उमरान मलिक को टीम इंडिया में मौका मिला. उन्होंने वनडे और टी20 इंटरनेशनल दोनों फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया. उमरान ने भारत के लिए कुल 10 वनडे और 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ