केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट, जानिए कब तक हो सकती है वापसी

KL Rahul Shreyas Iyer Fitness Update

KL Rahul Shreyas Iyer Fitness Update

KL Rahul, Shreyas Iyer: भारत की युवा टीम 18 अगस्त से आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया गया है। बुमराह ने चोट के बाद टीम में वापसी की है। दूसरी ओर, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी चोट से उबर रहे हैं।

विज्ञापन

मैच सिमुलेशन में ले रहे हैं भाग 

टीम इंडिया के लिए अच्छी बात ये है कि दोनों बल्लेबाजों की रिकवरी तेजी से हो रही है। केएल और श्रेयस बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में मैच सिमुलेशन में भाग ले रहे हैं। यह प्रक्रिया प्रैक्टि्स मैचों तक चलती रहेगी। केएल और श्रेयस के इस पूरे सप्ताह ट्रेनिंग में भाग लेने की उम्मीद है। इसके बाद सिलेक्टर्स को पता चलेगा कि वे भारत की एशिया कप टीम चुनने से पहले उनके नामों पर विचार करें या नहीं।

विज्ञापन

राहुल द्रविड़ ने भी जताई थी वापसी की उम्मीद 

भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने भी उनकी वापसी की उम्मीद जताई थी। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी-20 मैच के बाद फ्लोरिडा में कहा था कि हमारे कुछ लोग चोटों से उबरकर वापसी कर रहे हैं। हमें उन्हें एशिया कप में खेलने का मौका देना होगा।” हालांकि उन्होंने आगे कहा था कि मैंने इस समय एशिया कप के बारे में नहीं सोचा है। बेंगलुरु में 23 अगस्त से हमारा एक सप्ताह का कैम्प है। हम वहां इकट्ठा होंगे।

बेंगलुरु में एक हफ्ते के कंडीशनिंग कैंप में हिस्सा लेंगे खिलाड़ी 

इससे पहले BCCI ने एक मीडिया रिलीज जारी कर दोनों बल्लेबाजों की फिटनेस पर अपडेट दिया था। भारत का एशिया कप स्क्वाड और रिजर्व खिलाड़ी टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका रवाना होने से पहले 23-29 अगस्त तक बेंगलुरु में एक सप्ताह के कंडीशनिंग कैंप में हिस्सा लेंगे। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर उन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं जो वापसी कर सकते हैं। अन्य दो जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा 18-23 अगस्त तक तीन टी 20 के लिए आयरलैंड दौरे का हिस्सा हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ