WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया के लिए खुशखबरी, फाइनल से पहले पूरी तरह फिट हुआ तूफानी गेंदबाज

Josh Hazlewood fully fit for WTC Final 2023

Josh Hazlewood fully fit for WTC Final 2023

विज्ञापन

WTC Final 2023: आईपीएल 2023 के ठीक बाद 7 जून से इंग्लैंड के ओवल मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला होना है। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पूरी तरह फिट हो गए हैं। वह फाइनल के लिए उपलब्ध रहेंगे। ये खिलाड़ी आईपीएल 2023 में आरसीबी का हिस्सा था। वो आईपीएल सीजन की शुरुआत से पहले ही इंजर्ड हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कुछ मैच जरूर खेले, लेकिन फिर चोटिल होकर स्‍वदेश लौट गए थे।

एड़ी की चोट से परेशान थे हेजलवुड

क्रिकबज के अनुसार, जोश हेजलवुड आईपीएल के बीच में ही ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। उन्हें एड़ी में चोट लग गई थी। लिहाजा वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे। हालांकि अब वह पूरी तरह फिट हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और एशेज सीरीज के चयन के लिए उपलब्ध बताया गया है।

विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने दिया ये अपडेट

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के एक प्रवक्ता ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के हवाले से कहा कि ‘जोश हेजलवुड पिछले सप्ताह अपने साइड में मामूली दर्द का अनुभव करने के बाद आईपीएल से घर लौटे थे। हेजलवुड एक छोटे और एहतियाती ब्रेक के बाद पिछले सप्ताह उच्च तीव्रता वाली गेंदबाजी कर रहे हैं और अब यहां से वह आगामी WTC 2023 फाइनल और 2023 एशेज सीरीज की तैयारी में अपने गेंदबाजी कार्यभार को बढ़ाना जारी रखेंगे। हेजलवुड को WTC फाइनल और एशेज 2023 के लिए फिट और उपलब्ध माना जा रहा है।’

जोश हेजलवुड का टेस्ट करियर

जोश हेजलवुड का टेस्ट करियर कमाल का है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 59 टेस्ट मैचों में 222 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने 445 रन भी बनाए। ये खिलाड़ी एक पारी में 9 बार पांच विकेट ले चुका है। हेजलवुड ने अपने दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को कई मैच जिताए हैं। उनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी भी बल्लेबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ