आयरलैंड सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह का जलवा, डक पर चटका डाला इस बल्लेबाज का विकेट

Jasprit Bumrah Angkrish Raghuvanshi

Jasprit Bumrah Angkrish Raghuvanshi

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आयरलैंड टी 20 श्रृंखला से पहले पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि वे आयरलैंड सीरीज के लिए चुने जा सकते हैं। चोट के बाद बुमराह की वापसी टीम इंडिया के लिए एशिया कप और वनडे विश्व कप के लिए अहम होगी। उन्होंने बेंगलुरु के बाहर सुरम्य अलूर क्रिकेट मैदान में एक इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच में मुंबई के युवा बल्लेबाजों को 10 ओवर फेंककर इस फिटनेस को साबित किया।

10 ओवर में 34 रन देकर चटकाया एक विकेट 

सितंबर में पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाद शायद पहली बार बुमराह ने अभ्यास खेल में भी गेंदबाजी की है। टीओआई की खबर के अनुसार, बुमराह ने ‘मैच सिमुलेशन’ के दौरान 10 ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट चटकाया। इस दौरान उन्होंने 2 मेडिन ओवर भी फेंके। बुमराह ने सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को आउट किया। रघुवंशी आठ गेंद खेलकर शून्य पर आउट हुए।

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा ने भी की गेंदबाजी 

बुमराह का एकमात्र विकेट यही था। शनिवार को पीठ की चोट से जूझ रहे एक अन्य तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अभ्यास खेल में मुंबई के बल्लेबाजों को गेंदबाजी की। प्रसिद्ध ने 10 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट चटकाया। 21 जुलाई को एक मेडिकल अपडेट में बीसीसीआई ने कहा था कि बुमराह और कृष्णा दोनों अब कुछ अभ्यास खेल खेलेंगे, जिसका आयोजन एनसीए करेगा। बीसीसीआई मेडिकल टीम उनकी प्रगति से खुश है और उनका आकलन करने के बाद अंतिम निर्णय लेगी। पिछले दो हफ्तों से मुंबई की सीनियर टीम बेंगलुरु के पास केएससीए सुविधा में अलुर में डेरा डाले हुए है।

बुमराह की नजरें IND vs IRE सीरीज में वापसी पर हैं। वह अगस्त में होने वाले आयरलैंड के आगामी दौरे पर भारत के साथ यात्रा कर सकते हैं। जसप्रीत बुमराह दूसरी बार आयरलैंड दौरे पर जाएंगे। उन्होंने इससे पहले 2018 में देश का दौरा किया था, लेकिन पहले ही मैच में उनका अंगूठा टूट गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ