IPL 2023 Purple Cap: पर्पल कैप की रेस भी हुई रोचक, एक ही टीम के 2 दिग्गजों के बीच जंग
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Purple Cap
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Purple Cap
IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 अब अंतिम पड़ाव पर है। प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो गई है। गुजरात, चेन्नई, लखनऊ और मुंबई की टीम ने क्वालिफाई कर लिया है। लीग स्टेज के सभी मैच खेले जा चुके हैं। 70 मैचों के बाद पर्पल कैप की रेस में गुजरात के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टॉप पर बने हुए हैं। उन्होंने 14 मैचों में कुल 24 विकेट चटकाए हैं। इस लिस्ट में टॉप पांच में 4 भारतीय गेंदबाज हैं। खास बात ये है कि चार गेंदबाज स्पिनर हैं।
पर्पल कैप की रेस में गुजरात टाइटन्स के राशिद खान भी 24 विकटों के साथ मोहम्मद शमी को टक्कर दे रहे हैं। तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 13 मैचों में 21 विकेट निकाले हैं। देखिए इस लिस्ट में और कौन-कौन बॉलर हैं।
24- मोहम्मद शमी (GT) मैच 14
24- राशिद खान (GT), मैच 14
21- युवजेंद्र चहल (RR), मैच 14
20- पीयूष चावला (MI) मैच 14
20- वरुण चक्रवर्ती (KKR) मैच 14
पर्पल कैप आईपीएल में दिया जाने वाला एक अवार्ड है। यह उस गेंदबाज को दिया जाता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेता है। यह ऑरेंज कैप के समान है, जो एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।
आईपीएल 2022 में पर्पल कैप पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कब्जा किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट लिए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: