IND vs SL: क्या विकेट लेने के बाद सजदा करना चाहते थे मोहम्मद शमी? पाकिस्तानी फैंस को मिला मुंहतोड़ जवाब

Mohammed Shami Sajda IND vs SL: पाकिस्तानी फैंस ने मोहम्मद शमी के विकेट लेने के बाद टीम इंडिया को ट्रोल करना चाहा। 

IND vs SL: Did Mohammed Shami want to perform sajda after taking wicket Pakistani fans got befitting

IND vs SL: Did Mohammed Shami want to perform sajda after taking wicket Pakistani fans got befitting

विज्ञापन

Mohammed Shami Sajda IND vs SL: वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी फैंस बौखला गए हैं। भारत की जीत उन्हें बुरी तरह चिढ़ा रही है। टीम इंडिया ने गुरुवार को जब श्रीलंका के खिलाफ 302 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की, तो पाकिस्तानी फैंस को मिर्ची लग गई। वे इस जीत में भी कमियां ढूंढ़ने लगे। उन्होंने मोहम्मद शमी के विकेट लेने के बाद घुटनों के बल नीचे बैठने पर टीम इंडिया को ट्रोल करना चाहा।

पाकिस्तानी जर्नलिस्ट और फैंस ने शमी की ये क्लिप उठाकर सोशल मीडिया पर शेयर की और कहने लगे कि शमी सजदा करना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें याद आया कि वे भारत में हैं और ऐसा नहीं कर सकते। ट्विटर पर जब ‘सजदा’ ट्रेंड करने लगा तो भारतीय फैंस ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे दिया।

विज्ञापन

पाकिस्तानी फैन शहरयार एजाज ने ट्वीट कर लिखा- ”वह सजदा करने वाले थे। वह क्यों रुके? धन्यवाद, जिन्ना हमें आजादी दिलाने के लिए।” इसी तरह के ट्वीट दूसरे पाकिस्तानी फैंस ने भी किए। इस पर उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला। एक भारतीय यूजर ने कटाक्ष करते हुए लिखा- ”हमें शमी और सिराज और शायद कोहली, बुमराह (पंजाबी हिंदू) और नंबर 1 टीम और 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था देने के लिए जिन्ना का धन्यवाद…”

एक यूजर सौरभ सान्याल ने लिखा- शर्म करो! अरे बेशर्म! शमी को भी रहम आएगा तेरे गंदे दिमाग पर!

विज्ञापन

एक यूजर फरहान शाइक ने लिखा- भाई वो सजदा परफॉर्म नहीं कर रहा था। हर चीज का प्रोपेगेंडा मत बनाओ।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

वहीं एक यूजर ने विराट कोहली का घुटनों पर बैठते हुए फोटो शेयर कर मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन

क्या होता है सजदा?

सजदा नमाज के दौरान घुटनों के बल बैठने के दौरान किया जाता है। यह नमाज पढ़ते समय माथा टेकने की प्रकिया है, जिसे अल्लाह के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए किया जाता है। इसमें माथा, नाक, हाथ, घुटने और पैर की उंगलियां जमीन को छूती हैं।

विज्ञापन

हालांकि कुछ समय बाद मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस जीत को बेहद खास बताया। शमी ने लिखा- ”किसी विजयी अभियान में फाइफर पाने से बेहतर कोई एहसास नहीं…वानखेड़े स्टेडियम आप खास थे।”

विज्ञापन

टीम इंडिया की 302 रनों से रिकॉर्डतोड़ जीत में मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी शामिल रही। शमी-सिराज की खतरनाक गेंदबाजी ने श्रीलंका को 55 रनों पर ढेर कर दिया। मोहम्मद शमी ने 5 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके, तो वहीं मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। सात मैचों में से सात जीत के बाद टीम इंडिया ने अजेय बढ़त के साथ सेमीफाइनल में एंट्री ले ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ