IND vs NZ: धवन-गिल करेंगे ओपनिंग...चौथे नंबर पर आएंगे सूर्या...उमरान मलिक-संजू सैमसन को मिलेगा मौका?

IND vs NZ live India vs New Zealand 1st ODI

IND vs NZ live India vs New Zealand 1st ODI

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 नवंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। टीम इंडिया 1-0 से टी20 सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद अब वनडे सीरीज भी जीतना चाहेगी, यही वजह है कि कप्तान शिखर धवन एक मजबूत प्लेइंग 11 के साथ पहले वनडे में मैदान पर उतरेंगे।

विज्ञापन

उमरान मलिक (Umran Malik) और संजू सैमसन को मिलेगा मौका!

वनडे टीम में टी20 के मुकाबले काफी खिलाड़ी बदल गए हैं। ऐसे में ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर और बॉलिंग में कुछ नए चेहरे दिख सकते हैं। शिखर धवन पहले वनडे में उमरान मलिक (Umran Malik) और संजू सैमसन को मौका दे सकते हैं, क्योंकि इन दोनों ही खिलाड़ियों को टी20 सीरीज के किसी भी मैच में दोनों खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला था।

विज्ञापन

ऐसे हो सकती है टीम इंडिया की ओपनिंग

पहले वनडे में कप्तान धवन और शुभमन गिल का ओपनिंग करना तय है। वहीं तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर आ सकते हैं, जबकि नंबर-4 पर सूर्यकुमार यादव उतरेंगे। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वनडे टीम के उप-कप्तान बनाए गए हैं, लिहाजा उनका खेलना भी तय है, ऐसे में वे नंबर-5 पर उतर सके हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1595604634865106944?s=20&t=njmCICwYFK-RORYHj8IL_g

शार्दुल ठाकुर या फिर उमरान मलिक? किसे मिलेगा मौका

टीम इंडिया के लिए नंबर-6 पर दीपक हुडा और संजू सैमसन में से किसी एक को मौका मिल सकता है। वहीं बतौर ऑलराउंडर शाहबाज अहमद या वॉशिंगटन सुंदर में से कोई एक खेलेगा। तेज गेंदबाज की बात करें तो दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर या फिर उमरान मलिक को जगह मिल सकती है।

विज्ञापन

पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुडा/संजू सैमसन, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, शार्दूल ठाकुर।

विज्ञापन

भारत की वनडे टीम

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, उमरान मलिक, कुलदीप सेन।

IND vs NZ ODI Schedule

विज्ञापन

पहला मैच- 25 नवंबर 2022- सुबह 7 बजे

दूसरा मैच – 27 नवंबर 2022 – सुबह 7 बजे

विज्ञापन

तीसरा मैच – 30 नवंबर 2022 – सुबह 7 बजे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ