IND vs AUS Final: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क मैच के दौरान अपनी बांह पर ब्लैक बैंड बांध कर खेलने उतरे। इस ब्लैड बैंड के कुछ खास मायने हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है इस बैंड के मायने। स्टार्क क्यों ब्लैड बैंड पहनकर खेलने उतरे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, खास रिकॉर्ड बनाकर बन गए नंबर वन बल्लेबाज
मिचेल स्टार्क ने क्यों बांधी है काली बैंड
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने काफी किफायती गेंदबाजी की है। स्टार्क ने 10 ओवर में सिर्फ 55 रन देकर 3 विकेट चटकाए हैं। स्टार्क भारत के खिलाफ सबसे खतरनाक साबित हुए हैं। बता दें कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज का साल 2014 में बाउंसर गेंद से देहांत हो गया था। न्यू साउथ वेल्स के लिए एक खेल के दौरान उनकी गर्दन पर बाउंसर लग गया था, इसके कारण से उनकी मौत हो गई थी। बाउंसर लगने के बाद उन्हें तत्काल चिकित्सा दिया गया, लेकिन फिर भी उनकी जान नहीं बच सकी।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS, World Cup 2023 Final Live: तीन विकेट गिरने पर दहशत में कंगारू टीम, चौथे Wicket की तलाश में भारत
स्टार्क के अच्छे दोस्त थे फिलिप
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और फिलिप ह्यूज करीबी दोस्त थे। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ी एक साथ खेलते भी थे। ऐसे में मैच के दौरान बाउंसर लगने से मौत होने पर मिचेल स्टार्क को काफी दुख हुआ था। स्टार्क कई दफा अपने दोस्त का जिक्र भी कर चुके हैं। यही कारण है कि आज इस बड़े मौके पर स्टार्क अपनी बांह में काली बैंड पहनकर खेलने आए हैं। यह श्रद्धांजलि तब नोटिस किया गया, जब स्टार्क ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के अपने कप्तान के फैसले का जवाब दिया।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
25 mins agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
1 hr agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
1 hr agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
2 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
2 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
4 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
4 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines