IND vs AUS: विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, खास रिकॉर्ड बनाकर बन गए नंबर वन बल्लेबाज
IND vs AUS: विराट कोहली ने फाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया है। कोहली खास रिकॉर्ड बनाकर दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं।
Edited By Abhinav Raj

विराट कोहली।
Edited By Abhinav Raj

विराट कोहली।
IND vs AUS Final: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। विराट कोहली ने विश्व कप फाइनल मुकाबले में 63 गेंदों में में 54 रनों की पारी खेली है। भारतीय टीम जिस मुश्किल से गुजर रही थी, उस परिस्थिति में यह पारी काफी शानदार रही है। फाइनल में फिफ्टी प्लस स्कोर जड़कर कोहली ने कई दिग्गजों का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है। कोहली ने फाइनल में खास रिकॉर्ड बना दिया है।
1⃣7⃣th ODI FIFTY for KL Rahul! 👏 👏
This has been a solid knock in the #CWC23 #Final! 💪 💪
Follow the match ▶️ https://t.co/uVJ2k8mWSt#TeamIndia | #MenInBlue | #INDvAUS | @klrahul pic.twitter.com/MQHeIiG3L4
— BCCI (@BCCI) November 19, 2023
विराट कोहली ने फाइनल मुकाबले में फिफ्टी जड़कर विश्व कप मुकाबले में लगातार सबसे अधिक फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने आज लगातार 5वां फिफ्टी प्लस स्कोर कर दिया है। विराट कोहली का बल्ला फाइनल मुकाबले में खूब चला है। आपको बता दें कि इससे पहले भी विराट कोहली ने 2019 के विश्व कप टूर्नामेंट में लगातार 5 फिफ्टी प्लस का स्कोर किया था। इस विश्व कप सीजन कोहली ने दूसरी बार ये कारनामा कर दिखाया है। विराट के अलावा ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भी 2015 विश्व कप सीजन में लगातार 5 फिफ्टी प्लस स्कोर किया था।
2⃣0⃣0⃣ up for #TeamIndia!
KL Rahul & Suryakumar Yadav in the middle 👌👌
Follow the match ▶️ https://t.co/uVJ2k8mWSt #CWC23 | #MenInBlue | #INDvAUS | #Final pic.twitter.com/G2cPvMPApY
— BCCI (@BCCI) November 19, 2023
विराट कोहली आईसीसी के फाइनल मुकाबले में भारत की ओर से सबसे अधिक बार फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली से पहले गौतम गंभीर आईसीसी के फाइनल मुकाबले में 2 फिफ्टी प्लस स्कोर कर चुका है। अब कोहली ने भी गंभीर की बराबरी कर ली है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: