Hyderabad vs Arunachal Pradesh, Ranji Trophy 2024: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जहां भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। वहीं हैदराबाद के ही NexGen क्रिकेट ग्राउंड पर रणजी ट्रॉफी 2024 का मैच जारी है। इस मैच में स्थानीय टीम का मुकाबला अरुणाचल प्रदेश के साथ हो रहा है। हैदराबाद की टीम ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। टीम ने रेड बॉल क्रिकेट में टी20 का मजा दिया और 11 के रनरेट से गेंदबाजों की धुनाई की। खास बात यह रही कि टीम ने 43.5 ओवर में ही 500 रन बना दिए।
तन्मय अग्रवाल का आया तूफान
तन्मय अग्रवाल ने रणजी ट्रॉफी के इस मुकाबले में शानदार ट्रिपल सेंचुरी लगा दी। वह अभी भी 323 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। टीम ने 48 ओवर में महज 1 विकेट के नुकसान पर ही 529 रन बना लिए हैं। यह आमतौर पर एक वनडे मैच से भी तेज स्कोर देखा गया। इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में 50 ओवर के खेल के बाद भी कभी 500 रन नहीं बने थे। लेकिन यहां 48 ओवर में ही टीम ने 529 रन बना लिए हैं। तन्मय महज 160 गेंद पर 323 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं उनके साथी ओपनर और हैदराबाद के कप्तान गहलोत राहुल सिंह ने भी 185 रनों की बेहतरीन पारी 105 गेंदों पर खेली थी।
हैदराबाद की पारी में 100 से 500 तक का ग्राफ
- 0 to 100 – 81 गेंद
- 100 to 200 – 61 गेंद
- 200 to 300 – 40 गेंद
- 300 to 400 – 41 गेंद
- 400 to 500 – 40 गेंद
एक दिन में बने 701 रन
इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश की टीम 172 रन पर सिमट गई थी। वहीं हैदराबाद की टीम ने 48 ओवर के बाद ही 529 रन बना लिए। इस तरह पूरे दिन में कुल 701 रन बन गए। एक नॉर्मल टेस्ट मैच में भी ऐसा नहीं देखने को मिलता है जो इस मैच में हुआ।
यह भी पढ़ें- AUS vs WI: पहला विकेट लेते ही गुलाटी मारने लगा कैरेबियाई गेंदबाज, अनोखे जश्न का Video वायरल
यह भी पढ़ें- Shoaib Malik मैच फिक्सिंग मामले में नया अपडेट, कॉन्ट्रैक्ट पर फ्रेंचाइजी के मालिक ने लिया फैसला
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
1 hr agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
1 hr agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
2 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
3 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
4 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines