Shoaib Malik मैच फिक्सिंग मामले में नया अपडेट, कॉन्ट्रैक्ट पर फ्रेंचाइजी के मालिक ने लिया फैसला

Shoaib Malik BPL contract: शोएब मलिक के बीपीएल कॉन्ट्रैक्ट रद्द होने के मामले में अब नया अपडेट सामने आया है।

Shoaib Malik Bangladesh Premier League contract terminated updates

Shoaib Malik Bangladesh Premier League contract terminated updates Image Credit: Social Media

Shoaib Malik BPL Contract: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग में फॉर्च्यून बरिशल टीम के लिए खेल रहे हैं। एक मैच के दौरान गेदंबाजी करते हुए शोएब मलिक ने 3 नॉ बोल डाली थी। जिसके बाद उन पर मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगे थे।

विज्ञापन

बुधवार को खबर सामने आई थी कि बीपीएल से शोएब मलिक का कॉन्ट्रैक्ट रद्द हो गया है। जिसके कुछ समय बाद अब इस मामले पर बड़ा अपडेट सामने आया है। फ्रेंचाइजी फॉर्च्यून बरिशल के मालिक ने शोएब मलिक के कॉन्टैक्ट पर यूटर्न ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब शोएब मलिक का कॉन्ट्रैक्ट जारी रहेगा।

विज्ञापन

शोएब मलिक पर लगे थे मैच फिक्सिंग के आरोप

बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024 में फॉर्च्यून बरिशल और खुलना टाइगर्स के बीच एक मुकाबला खेला गया था। इस मैच में शोएब मलिक ने गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में तीन नॉ बोल डाली थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर शोएब मलिक को काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया था। कई यूजर्स ने तो शोएब पर मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद बुधवार 26 जनवरी को शोएब मलिक के कॉन्ट्रैक्ट रद्द की खबरें सामने आई थी।

विज्ञापन

फॉर्च्यून बरिशल के मालिक ने लिया यूटर्न

फॉर्च्यून बरिशल के मालिक मीजाज रहमान ने शोएब मलिक की मैच फिक्सिंग और रद्द कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बताया कि सोशल मीडिया पर शोएब मलिक के मैच फिक्सिंग की जितनी भी खबरें चल रही है वो सब झूठ है। उनकी टीम के साथ कोई कॉन्ट्रैक्ट खत्म नहीं हुआ है। शोएब मलिक किसी काम के चलते दुबई गए हैं वो जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे और मैदान पर खेलते हुए दिखाई देंगे। शोएब एक महान खिलाड़ी हैं। उन पर जितने भी आरोप लग रहे हैं वो सब बेबुनियाद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ