अफगानिस्तान से हार के बाद रोये थे बाबर आजम! पाकिस्तानी दिग्गज का बड़ा बयान

Babar Azam Cried: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने कहा- मैंने सुना है कि कप्तान बाबर आजम अफगानिस्तान से हार के बाद रोये थे।

Heard Babar Azam cried after pakistan loss afghanistan says Mohammad Yousuf

Heard Babar Azam cried after pakistan loss afghanistan says Mohammad Yousuf

Babar Azam Cried: पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान से करारी हार के बाद टेंशन में चल रही है। कहा जा रहा है कि इसे लेकर टीम के बीच कलह भी मच गई है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने कहा- मैंने सुना है कि कप्तान बाबर आजम अफगानिस्तान से हार के बाद रोये थे।

विज्ञापन

बाबर आजम के लिए चिंता जताते हुए यूसुफ ने कहा कि इस कठिन दौर में पूरा देश बाबर के साथ खड़ा है। 23 अक्टूबर को पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच हुए मैच में अफगान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट से जीत हासिल की थी। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर काफी निराश और हताश नजर आ रहे थे।

विज्ञापन

मैंने सुना कि वह रो रहे थे

यूसुफ ने एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए कहा- ”मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को बहुत ध्यान से देखा, जिसमें बाबर बहुत चिंतित दिख रहे थे, मैंने सुना कि वह रो रहे थे।” उन्होंने आगे कहा- “मैच के नतीजे का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं दिया जाना चाहिए, बल्कि इसे पूरी टीम और कोचिंग स्टाफ के सामूहिक प्रयास के रूप में देखा जाना चाहिए।”

बाबर आजम का सपोर्ट करना चाहिए

पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि पाकिस्तान को बाबर आजम और टीम का समर्थन करना चाहिए क्योंकि वे अभी भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा- “हारना खेल का स्वाभाविक हिस्सा है। हम सभी को इस कठिन समय में बाबर का समर्थन करना चाहिए। हम सभी इससे निराश हैं, लेकिन हर खिलाड़ी इससे गुजरता है।” यूसुफ ने पाकिस्तान के कम रन स्कोर और उनके गेंदबाजों के प्रदर्शन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि टीम को विकेट गंवाने या खोने का डर है।

विज्ञापन

पता नहीं खिलाड़ी क्या सोच रहे हैं

मैच के बाद कॉन्फ्रेंस में बाबर ने टीम की खराब फील्डिंग की आलोचना की, जिसी वजह से चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप 2023 में शर्मनाक हार हुई। बाबर ने अपनी लगातार तीसरी हार के लिए गेंदबाजी और फील्डिंग को जिम्मेदार ठहराया। कप्तान ने कहा था कि पता नहीं खिलाड़ी क्या सोच रहे हैं। हालांकि उन्होंने कप्तानी के दबाव को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि “भारत से हार के बाद टीम के दबाव में होने की बात में कोई सच्चाई नहीं है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ