टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पापा बनेंगे सूर्यकुमार यादव, बेबी शॉवर की रस्मों का वीडियो वायरल

Devisha Shetty Baby Shower Ceremony: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने बैक टू बैक दो टी-20 वर्ल्ड कप जीते. अब वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्या पिता बनने वाले हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

Cricket News - 2026-03-15T121142.070
विज्ञापन

Devisha Shetty Baby Shower Ceremony: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता और इतिहास रचा. अब सूर्या को डबल खुशी जल्द ही मिलने वाली है. वह पापा बनने वाले हैं. उनके यहां नन्हा मेहमान आने वाला है. देविशा शेट्टी के बेबी शॉवर इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें सूर्या और उनकी पत्नी देविशा एक साथ नजर आ रही हैं.

सूर्या बनेंगे पिता

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जो देविशा शेट्टी के बेबी शॉवर इवेंट का है. वीडियो में सूर्यकुमार यादव सफेद कलर का सूट पहने हुए नजर आ रहे हैं, जबकि देविशा साड़ी में दिखाई दे रही हैं. इस दौरान सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा शेट्टी का हाथ पकड़कर अंदर एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा देविशा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं.

Advertisment

सूर्या और देविशा की लव स्टोरी

सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी पहली बार आर.ए. पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में कॉलेज में मिले थे. सूर्या और देविशा की लव स्टोरी की शुरुआत कॉलेज से ही हुई. इसके बाद सूर्या ने देविशा को प्रपोज किया.

हालांकि देविशा ने कुछ समय लिया और बाद में सूर्या को हामी भरी. दोनों ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया. इसके बाद सूर्या और देविशा ने परिवार की मौजूदगी में साल 2016 में शादी रचाई. देविशा साउथ इंडिया फैमली से ताल्लुक रखती हैं. देविशा ने सूर्यकुमार यादव का काफी सपोर्ट किया. वह अकसर मैदान पर सूर्या का समर्थन करते हुए भी नजर आती हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान भी देविशा स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव को सपोर्ट करने के लिए पहुंचती हैं. बहरहाल अब आईपीएल 2026 में सूर्या धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ