'आज बीवी का फोन आया, रो रही थी, माफी मांग रही थी', शिखर धवन का वीडियो वायरल

Shikhar Dhawan Video Viral: गब्बर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे ‘बीवी’ की बात करते नजर आ रहे हैं। 

Shikhar Dhawan Viral Video Wife

Shikhar Dhawan Viral Video Wife

Shikhar Dhawan Video Viral: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन को कुछ दिनों पहले कोर्ट ने पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक की मंजूरी दी है। धवन और मुखर्जी के तलाक को मंजूरी देते हुए कोर्ट ने माना है कि उनकी पत्नी ने ‘मानसिक क्रूरता’ की है। वे वाइफ से अलग रह रहे हैं। इस बीच गब्बर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे बीवी की बात करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

‘आज बीवी का फोन आया’

धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसके बैकग्राउंड में एक डायलॉग है- ”आज बीवी का फोन आया, रो रही थी, माफी मांग रही थी। कहती मुझे माफ कर दो बाबू, तुम जैसे कहोगे, वैसा करूंगी, जैसे रखोगे- वैसी रहूंगी। बस तुम घर आ जाओ। उसकी बातें सुनकर मेरा भी मन भर आया। मतलब, पता नहीं किसकी बीवी थी, लेकिन बहुत अच्छी थी। भगवान ऐसी बीवी सबको दे।”

विज्ञापन

वीरेंद्र सहवाग ने किया लाइक

धवन का ये मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इसमें वे एक मंझे हुए एक्टर की तरह नजर आ रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग समेत करीब एक लाख लोगों ने घंटे भर में इस वीडियो को लाइक किया है। पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हरप्रीत बराड़ ने इस पर कमेंट किया है। उन्होंने हंसने वाली इमोजी शेयर कर ‘पाजी’ लिखा।

विज्ञापन

बेटे जोरावर को मिस करते नजर आए थे गब्बर

शिखर ने इससे पहले अपने बेटे जोरावर से वीडियो कॉल पर हुई बातचीत का फोटो शेयर किया था। उन्होंने इस पर गुलजार की शायरी लगाई थी। जिसमें लिखा था- अजीब सी बेताबी है तेरे बिन…बता दें कि धवन अपने बेटे को काफी मिस कर रहे हैं। कोर्ट ने फिलहाल उन्हें बेट की कस्टडी नहीं दी है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और भारत में वक्त बिताने की मंजूरी दी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ