NZ vs SA: साउथ अफ्रीका ने लिया T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की हार का बदला, न्यूजीलैंड को बुरी तरह से रौंदा

NZ vs SA 1st T20I: साउथ अफ्रीका ने पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम सिर्फ 91 रनों पर सिमट गई थी. इसके जवाब में प्रोटियाज टीम ने 16.4 ओवर में ही 93 रन बनाकर मैच जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

New Zealand vs South Africa 1st T20I

New Zealand vs South Africa 1st T20I

New Zealand vs South Africa 1st T20I: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. वहीं, इस हार के 10 दिन बाद ही प्रोटियाज टीम ने न्यूजीलैंड से बदला ले लिया है. साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. माउंट माउंगानुई में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.

विज्ञापन

लेकिन अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने कीवी टीम टिक नहीं सकी और 14.3 ओवर में सिर्फ 91 रन बनाकर ढेर हो गई. जवाब साउथ अफ्रीका की टीम ने 16.4 ओवर में ही 3 विकेट पर 93 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने इस 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 91 रन पर हुई ढेर

माउंट माउंगानुई में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन ये फैसला टीम के लिए गलत साबित हुआ. न्‍यूजीलैंड की शुरुआत बेहद ही खराब रही और टीम 3.4 ओवर में महज 21 के स्‍कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए. 36 रन के स्कोर पर आधी कीवी टीम पवेलियन लौट गई. डेवन कॉन्वे (1), टॉम लैथम (7), टिम रॉबिन्सन (6), निक केली (2) और बेवन जैकब्स (10) सस्ते में पवेलियन लौट गए. वहीं, कप्तान सैंटनर सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए.

न्यूजीलैंड की ओर से ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 21 गेंदों में 26 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था. लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए. टीम के 7 खिलाड़ी तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम को सिर्फ 91 रन पर समेट दिया. साउथ अफ्रीका के लिए नकोबानी मोकोएना ने 3.3 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा, कप्तान केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी और ओटनेल बार्टमैन ने 2-2 झटके.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026: SRH के खिलाफ ऐसी हो सकती है RCB की प्लेइंग 11, इन 4 विदेशी खिलाड़ियों को मौका!

साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

92 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम ने 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया. हालांकि, प्रोटियाज टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम को सिर्फ 7 रन पर पहला झटका लगा. लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई. उनके साथ डियान फॉरेस्टर 16 रन बनाकर नाबाद रहे. इस जीत के साथ प्रोटियाज टीम ने इस 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 मार्च को हैमिल्टन में खेला जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ