पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, 2017 में तोड़ा था करोड़ों भारतीय फैंस का दिल

Sarfaraz Ahmed Retirement: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है. सरफराज ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया था.

Sarfaraz Ahmed Retirement

Sarfaraz Ahmed Retirement

Sarfaraz Ahmed Retirement: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है. सरफराज की गिनती पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में की जाती है, जिन्होंने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाई. 2007 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले सरफराज ने लगभग दो दशक तक पाकिस्तान के लिए खेलने के बाद संन्यास की घोषणा की है. उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में टेस्ट के रूप में खेला था.

विज्ञापन

सरफराज अहमद ने किया संन्यास का ऐलान

सरफराज अहमद ने अपने संन्यास का ऐलान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा जारी बयान के जरिए किया. सरफराज ने अपने बयान में कहा, “पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. 2006 में अंडर-19 टीम को विश्व खिताब दिलाने से लेकर 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी उठाने तक, पाकिस्तान की जर्सी में बिताया हर पल खास रहा है. पाकिस्तान की कप्तानी करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था. मैंने हमेशा निडर क्रिकेट खेलने और एक एकजुट टीम बनाने की कोशिश की.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, “बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, हसन अली और अन्य खिलाड़ियों को मेरी कप्तानी के दौरान मैच विजेता बनते देखना मेरी सबसे गौरवपूर्ण उपलब्धियों में से एक है. मैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को वर्षों से मुझ पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. पाकिस्तान क्रिकेट हमेशा से मेरे दिल के बहुत करीब रहा है और मैं हर संभव तरीके से इस खेल का समर्थन करता रहूंगा.”

2017 में तोड़ा था करोड़ों भारतीय फैंस का दिल

सरफराज अहमद ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को दो ICC टूर्नामेंट में कामयाबी दिलाई. 2006 आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को खिताब दिलाया था. श्रीलंका में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान को 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया, जिसे भारतीय फैंस शायद ही कभी भूल पाएंगे. सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने इंग्लैंड में खेले गए फाइनल में भारत को 180 रनों से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- NZ vs SA: साउथ अफ्रीका ने लिया T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की हार का बदला, न्यूजीलैंड को बुरी तरह से रौंदा

सरफराज अहमद का क्रिकेट करियर

कराची में जन्मे सरफराज अहमद ने तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया. सरफराज ने अपने करियर की शुरूआत भारत के खिलाफ की थी और अपना पहला वनडे मैच खेला था. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी20 मैच खेले. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 6164 रन निकले, जिसमें 6 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा, सरफराज ने तीनों प्रारूपों में मिलाकर कुल 100 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान टीम की कप्तानी भी की. बता दें कि, 38 साल के सरफराज को हाल ही में राष्ट्रीय चयन समिति का सदस्य भी बनाया गया है. इसके अलावा, उन्हें पाकिस्तान अंडर-19 और पाकिस्तान शाहीन्स टीम का मेंटर और मैनेजर भी नियुक्त किया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ