हार्दिक पांड्या होंगे IPL से एक साल के लिए बैन? 13 साल पहले रवींद्र जडेजा पर इसी गलती के लिए लगा था Ban

Hardik Pandya IPL Ban Speculations: गुजरात को अपनी कप्तानी में पहले चैंपियन फिर उपविजेता बनाने के बाद हार्दिक पांड्या मुंबई में वापस आ गए हैं।

IPL 2024 Hardik Pandya Ban Mumbai Indians Mistake in Trade Gujarat Titans CEO Statement

IPL 2024 Hardik Pandya Ban Mumbai Indians Mistake in Trade Gujarat Titans CEO Statement

Hardik Pandya IPL Ban Speculations: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस की कप्तानी छोड़कर मुंबई इंडियंस में घर वापसी की। इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल मची। किसी ने हार्दिक को पैस के पीछे भागने पर घेरा। किसी ने उनकी अपनी पुरानी टीम में वापसी पर खुशी जाहिर की। अब एक ऐसा नियम सामने आया है जिसको लेकर हार्दिक पांड्या बुरी तरह फंस सकते हैं। सिर्फ फंसना ही नहीं बल्कि उनके ऊपर एक साल का आईपीएल से बैन भी लग सकता है। अभी तक फैंस ने यह सवाल उठाए थे। लेकिन अब फ्रेंचाइजी केकेआर के पूर्व डायरेक्टर ने भी इस पर आवाज उठाई है।

विज्ञापन

13 साल पहले बैन हुए थे रवींद्र जडेजा

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व डायरेक्टर जॉय भट्टाचार्य ने एक यूट्यूब चैनल पर इसको लेकर बयान दिया। उन्होंने हार्दिक पांड्या के इस मूव को नियम के तहत गलत ठहराया और पहले भी आईपीएल में हो चुके इस विवाद को उठाया।13 साल पहले रवींद्र जडेजा को पूरे एक सीजन के लिए बैन कर दिया गया था।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

क्योंकि साल 2010 में वह आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। उन्होंने ट्रेडिंग की प्रक्रिया के दौरान मुंबई इंडियंस से बातचीत शुरू कर दी थी। पर राजस्थान ने उनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाते हुए रिटेन किया था। जबकि जडेजा ने आगे बढ़ने की इच्छा जताई थी। इसके बाद आईपीएल की तत्कालीन मैनेजमेंट कमेटी ने जडेजा के खिलाफ एक्शन लिया और उनके ऊपर एक साल का बैन लगा दिया था।

विज्ञापन

https://twitter.com/RaviSutharsan/status/1728169620610163127

विज्ञापन

क्यों फंस सकते हैं पांड्या?

ऐसा ही अब हार्दिक पांड्या के केस में हुआ है। हार्दिक पांड्या का नाम गुजरात टाइटंस की रिटेंशन लिस्ट में था लेकिन कुछ ही घंटों के अंदर वह मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए। इस पर जॉय ने कहा कि,’मुझे नहीं लगता कि ये टूर्नामेंट के लिए बहुत अच्छा विचार है। क्योंकि 2010 में भी कुछ ऐसा हुआ था और रवींद्र जडेजा के ऊपर बैन लगा था। अगर आप इस ट्रेंड को आगे बढ़ाएंगे तो आगे के लिए ये अच्छा नहीं होगा। आपने 2010 में इसे रोका था और अब इसे बढ़ावा दिया है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि किसी बड़े खिलाड़ी के लिए यह चलन शुरू करना सही विचार है।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ