कप्तानी तो दूर की बात है, शुभमन गिल के लिए नहीं है टीम इंडिया में जगह, पूर्व क्रिकेटर का चौंकाने वाला दावा

Aakash Chopra on Shubman Gill: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल अब टी20 टीम इंडिया में दोबारा कभी वापसी नहीं कर पाएंगे कप्तानी तो दूर की बात है. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट का ये मानना है. गिल को हाल ही में हुए टी20 विश्व कप की टीम से भी बाहर कर दिया गया था. पढ़िए पूरी खबर

jacket (49)

Aakash Chopra on Shubman Gill: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. विश्व कप खत्म होने के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने युवा शुभमन गिल को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया है. उनके मुताबिक अब शुभमन गिल के लिए टी20 टीम इंडिया में वापसी कर पाना बहुत ही मुश्किल हो गया है. उनकी टीम में जगह नहीं बन पा रही है. टी20 विश्व कप से पहले उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. उनकी जगह टीम में ईशान किशन की एंट्री हुई जो कि ताजा आईसीसी रैंकिंग में नंबर 2 के बल्लेबाज हैं. 

विज्ञापन

गिल को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

आकाश चोपड़ा अपनी बेबाक राय और क्रिकेट की एक्सपर्टी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शुभमन गिल के बारे में बात करते हुए कहा, “शुभमन गिल के लिए काफी मुश्किल होने वाला है. टीम इंडिया की सोच थी कि उनको तीनों फॉर्मेट में कप्तान बनाया जाए लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है. उनको टी20 की कप्तानी तो अब मिलने से रही. इस समय तो अब उनकी टीम में जगह भी बन पाना मुश्किल ही नजर आ रहा है. टीम इंडिया लगातार मैचों में 250 का स्कोर बना रही है. गिल खुद को अपडेट कर सकते हैं और चेंज हो सकते हैं लेकिन ऐसा ना हो कि हम इस चक्कर में द बेस्ट बैटर शुभमन गिल को खो दें. गिल वनडे में एक बड़ा खिलाड़ी बन सकते हैं जो कि खोना नहीं चाहिए.”

विज्ञापन

शुभमन गिल का टी20 करियर

शुभमन गिल को टी20 टीम इंडिया में उपकप्तान बनाकर शामिल किया गया था. टीम मैनेजमेंट उनको सूर्यकुमार यादव के बाद टीम की कप्तानी देना चाहता था लेकिन इसमें गिल का फॉर्म आड़े आ गया. टी20 टीम इंडिया में वापसी करते हुए वो तेजी से रन बनाने के चक्कर में अपनी फॉर्म खो बैठे और उनको टी20 विश्व कप की टीम से बाहर होना पड़ा. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अब तक 36 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 28.03 की औसत से 869 रन बनाए हैं. साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 138 का रहा है. आईपीएल 2026 उनके लिए टीम इंडिया में वापसी के लिए अहम भूमिका निभा सकता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ