BAN vs AFG: अफगानिस्तान ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी की चोट पर दिया ये अपडेट, तस्किन की बाउंसर से हो गए थे घायल

BAN vs AFG Hashmatullah Shahidi

BAN vs AFG Hashmatullah Shahidi

विज्ञापन

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में तस्किन अहमद की बाउंसर लगने से रिटायर्ड हर्ट हुए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के कनकशन सब्स्टीट्यूट के बारे में अफगानिस्तान कल फैसला करेगा। यह घटना छठे ओवर की तीसरी गेंद के दौरान हुई। शाहिदी तस्किन की बाउंसर के नीचे से नहीं निकल पाए और बॉल उनके हेलमेट के पिछले हिस्से पर जा लगी। सिर पर लगी गेंद से वह चोटिल हो गए। हालांकि शाहिदी बिना सहायता के मैदान से बाहर चले गए।

शाहिदी अब अच्छे दिख रहे हैं

नासिर जमाल के मैदान पर जाने के बाद अफगानिस्तान ने कनकशन सब्स्टीट्यूट नहीं लिया, लेकिन अगर शाहिदी की हालत रातों-रात बिगड़ जाती है तो उन्हें सब्स्टीट्यूट लेना पड़ सकता है। अफगानिस्तान टीम की मेडिल यूनिट के सदस्य ने कहा- शाहिदी अब अच्छे दिख रहे हैं। मैदान में कुछ भ्रम था इसलिए हमें चोट लगने की आशंका है, लेकिन इसके लिए आपको समय देना होगा।

विज्ञापन

https://twitter.com/Abdullah__Neaz/status/1669658899274932226

कल हम फैसला करेंगे कि सब्स्टीट्यूट चाहिए या नहीं

उन्होंने कहा- आज वह निगरानी में रहेगा। कल हम फैसला करेंगे कि कनकशन सब्स्टीट्यूट चाहिए या नहीं। शुरुआत में वह असमंजस की स्थिति में था, लेकिन अब उल्टी, सिरदर्द या धुंधली दृष्टि जैसे खतरे का कोई संकेत नहीं है। वह अब स्थिर है, लेकिन हमें 48 घंटे तक इंतजार करना होगा। रात में, हम इस बात का बेहतर अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कल बल्लेबाजी कर पाएगा या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ