नई दिल्ली: इंग्लैंड की टीम किस्मत की धनी है। खासकर टेस्ट मैचों में उन्हें किस्मत का खूब साथ मिलता है। एक ऐसा ही नजारा शुक्रवार से शुरू हुई एशेज सीरीज 2023 के दौरान देखने को मिला। एजबेस्टन में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हुए पहले टेस्ट में इंग्लिश टीम के ओपनर जैक क्रॉले आउट होने से बाल-बाल बच गए। ये नजारा 15वें ओवर में देखने को मिला।

ऑस्ट्रेलिया ने नहीं लिया रिव्यू, बच गए जैक क्रॉले

स्कॉट बोलैंड की तीसरी गेंद पर क्रॉले ने ताबड़तोड़ चौका जड़ दिया। उन्होंने बल्ले का मुंह खोलते हुए डीप की ओर शानदार चौका जड़ा, लेकिन इसके बाद अगली ही गेंद पर वे बुरी तरह बीट हुए। बॉल उनके बल्ले के पास से होते हुए निकली और विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने इसे कैच कर लिया, लेकिन ये क्या? न तो ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार अपील की और न ही रिव्यू लेने में दिलचस्पी दिखाई। इस तरह क्रॉले 40 रन पर जीवनदान मिला और वे आउट होने से बच गए।

विज्ञापन

क्रॉले ने बल्ले से मचाई तबाही 

इसके बाद क्रॉले ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 56 गेंदों में 50 रन ठोक डाले। इस दौरान उन्होंने 6 चौके जड़े। इंग्लैंड पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए इस्तेमाल होने वाले ‘बैजबॉल’ का इफेक्ट साफ तौर पर नजर आ रहा है। क्रॉले ने भी पहली ही गेंद पर चौका ठोक इसका नजारा दिखाया था और इंग्लिश टीम विकेट की परवाह न करते हुए इसी तरह से बल्लेबाजी कर रही है। इंग्लैंड ने 20.2 ओवर में 100 रन का आंकड़ा छू लिया है। बेन डकेट 10 और ओली पोप 31 रन बनाकर आउट हो चुके हैं फिर भी बल्लेबाजों पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। वे ताबड़तोड़ अंदाज में ही बल्लेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ