---विज्ञापन---

क्रिकेट

CPL 2023: रसेल, नरेन, पोलार्ड और पूरन को TKR ने किया रिटेन, इस दिग्गज खिलाड़ी की भी वापसी

नई दिल्ली: आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, कप्तान कीरोन पोलार्ड और निकोलस पूरन को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) ने सीपीएल 2023 के लिए रिटेन किया है। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में अकील होसेन और जेडेन सील भी शामिल हैं। टीम के सेटअप में मार्क डेयाल भी शामिल होंगे। वे सेंट लूसिया किंग्स से आए हैं। पिछले […]

नई दिल्ली: आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, कप्तान कीरोन पोलार्ड और निकोलस पूरन को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) ने सीपीएल 2023 के लिए रिटेन किया है। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में अकील होसेन और जेडेन सील भी शामिल हैं। टीम के सेटअप में मार्क डेयाल भी शामिल होंगे। वे सेंट लूसिया किंग्स से आए हैं। पिछले महीने टीकेआर ने घोषणा की थी कि ड्वेन ब्रावो सीपीएल 2023 से पहले फ्रेंचाइजी में वापसी करेंगे।

कैरेबियाई खिलाड़ियों को रिटेन करने से खुश

मुख्य कोच फिल सिमंस ने कहा- हम पिछले साल की टीकेआर टीम से अधिकांश कैरेबियाई खिलाड़ियों को रिटेन करने से खुश हैं। ड्वेन ब्रावो की वापसी के साथ कीरोन पोलार्ड, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और निकोलस पूरन का अनुभव हमारे स्क्वाड को मजबूत करेगा। अकील होसेन, जेडेन सील्स और मार्क डेयल जैसे युवाओं के साथ हमारे पास कुछ बेहतरीन प्रतिभाएं हैं।

---विज्ञापन---

जून के अंत में की जाएगी विदेशी खिलाड़ियों की घोषणा 

नाइट राइडर्स के पास 2022 में अपने विदेशी खिलाड़ियों में महेश थीक्षणा और कॉलिन मुनरो शामिल थे। क्या वे सेट-अप का हिस्सा बने रहेंगे? इसका पता फॉरेन साइन और ड्राफ्ट पिक्स के दौरान चलेगा। इसकी घोषणा जून के अंत में की जाएगी। सिमंस ने कहा- हम शेष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का इंतजार कर रहे हैं। रोस्टर को पूरा करने और सीपीएल 2023 में एक मजबूत टीम बनाने के लिए जल्द ही आने वाले प्लेयर ड्राफ्ट से मैं उत्साहित हूं।

नाइट राइडर्स सीपीएल 2022 के दौरान सबसे नीचे रही। सीपीएल 2023 में उनकी शुरुआत 19 अगस्त को सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ होगी।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 02, 2023 08:17 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola